Categories: Faridabad

हरियाणा के इस जिले में स्कूल खुलते ही बच्चे हो गए महामारी से संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग हुआ सजग

प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में निजी स्कूलों के मांगों के मद्देनजर स्कूल खोलने के आदेश दिए है परंतु स्कूल खुलते ही टोहाना के जाखल क्षेत्र के गांव करंडी व गुल्लरवाला में 6 स्कूली बच्चें महामारी से ग्रसित हो चुके है जिसको लेकर जाखल स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए सरकारी अस्पताल जाखल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजेश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना जांच के लिए सैंपल रहा है।

हरियाणा के इस जिले में स्कूल खुलते ही बच्चे हो गए महामारी से संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग हुआ सजग


स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गांव गुल्लरवाला में 55 स्कूली बच्चों को व गांव करंडी में 100 स्कूली बच्चों के सैंपल किए गए थे। इनमें से दोनों स्थानों पर तीन तीन बच्चे महामारी से ग्रसित पाए गए है जिसकों लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग है।

संबंधित स्कूलों में सेनिटाइजर व अन्य महामारी के निर्देशों की पालना करते हुए अगले कदम उठाए जाएंगे। आपको बता दे कि पहली लहर के बाद जब स्कूल खुले थे उस समय भी छात्रों के संक्रमित होने के मामले बढ़ने लगे थे, इसके बाद ही प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर आ गई थी।


अगर बात करें स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की तो शहर में इस समय सभी स्कूल खुले हुए है और सभी निजी स्कूल तथा सरकारी स्कूल संचालक स्कूलों के लिए बनाए गए नियमों की अनुपालना कर रहे है।

आगामी सोमवार से पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खुल रहे है ऐसे में इस तरह की स्थिति शहर में ना देखने को मिले इसलिए स्कूलों को सभी नियमों की पालना करने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है।


प्रदेश में अब तक 7,70,129 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 7,59,539 ठीक हो गए हैं। 10 हजार 21 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 569 हो गई है। रिकवरी रेट 98.62 प्रतिशत पर बना हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago