Categories: Faridabad

किसान परिवारों को गोबर गैस प्लांट का मिल रहा है भरपूर फायदा, इतने परिवार उठा रहे हैं लाभ

गोबर गैस प्लांट किसान परिवारों के लिए इन दिनों फायदे का सौदा बन रहा है। कैथल में इस समय 1000 किसान परिवार बायोगैस प्लांट का लाभ उठा रहे हैं।

गोबर गैस प्लांट से तैयार होने वाली गैस से परिवारों का चूल्हा जल रहा है एक समय का नहीं बल्कि दोपहर रात का भोजन भी इन परिवारों की महिलाएं तैयार कर रही हैं। के अलावा जो बेस्ट डिस्को बर है वह भी खेतों में खाद के रूप में प्रयोग हो रहा है।

किसान परिवारों को गोबर गैस प्लांट का मिल रहा है भरपूर फायदा, इतने परिवार उठा रहे हैं लाभ


यह प्रोजेक्ट 50 हजार रुपये में तैयार होता है, इस पर सरकार 12 हजार रुपये सब्सिडी का लाभ किसानों को देती है। घर में चार से पांच पशुओं के करीब 25 किलो गोबर से करीब पांच से छह किलो गैस एक दिन में तैयार होती है।

इस गैस से एक दिन का भोजन चूल्हे तैयार किया जाता है। प्लांट से गैस सीधे रसोई घर में पाइप के जरिए पहुंचाई गई है। अब एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव 850 रुपये तक पहुंच गए हैं, ऐसे में सरकार की यह योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।



रोजाना 25 किलो गोबर डालकर बनाई जाती है गैस
किसान जोरा सिंह बताते है कि घर में 24 लोगों का परिवार है। घर की महिलाएं बायो गैस से ही रसोई में खाना पकाती है। गोबर गैस प्लांट में अभी तक किसी प्रकार की समस्या नहीं आई है।

इसके लिए रोजाना 25 किलो गोबर डालकर गैस बनाई जाती है जो दोनों समय चल जाती है। हर माह गैस सिलेंडर नहीं लेना पड़ता है। जरूरत पड़ने पर साल भर मात्र एक या दो सिलेंडर ही लेते है। बायो गैस से पूरी तरह गैस का काम करता है।


बायोगैस से ये फायदे
– गांव में लकड़ी के लिए महिलाओं को नहीं जाना पड़ता है।
– – – महिलाओं को चूल्हा फूंकने से छुटकारा मिलता है।
– चूल्हे के धुंए से छुटकारा दिलाकर कम समय में खाना तैयार होता है।
– – – घर पर ही गोबर उपलब्ध हो जाता है।
– मार्केट से गैस सिलेंडर भी नहीं खरीदना पड़ता है।

एडीओ सज्जन सिंह ने बताया कि गोबर गैस प्लांट किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 12 हजार रुपये किसानों को सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है। समय- समय पर जागरूक कैंप लगाए जा रहे हैं।’

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago