Categories: Faridabad

हरियाणा की छोरियों ने ओलंपिक में किया कमाल, वंदना कटारिया ने किया गोल

टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारतीय लड़कियों ने अपना परचम लहरा दिया है। टोक्यो ओलिंपिक के हॉकी मैच में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद की बेटी एक बार फिर छा गई। नवनीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त खेलते हुए अपना पास अपने से अगली खिलाड़ी वंदना कटारिया को दिया। जिसकी बदौलत वंदना कटारिया ने इसको अवसर में बदल दिया।

यह भारतीय टीम का पहले हाफ में पहला गोल रहा। इसके बाद टीम कुछ ढीली पड़ गई और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस फायदा उठाकर इसी हाफ में एक गोल कर बराबर पर खड़े होने का मौका मिल गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम कुछ हावी होने लगी तो भारतीय टीम ने गोल दागने शुरू कर दिए। मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले पेनाल्टी कार्नर पर भारतीय टीक को मौका मिला। खिलाड़ियों ने इसको गोल में बदल दिया और दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया।

हरियाणा की छोरियों ने ओलंपिक में किया कमाल, वंदना कटारिया ने किया गोल

आयरलैंड की टीम को कराने के बाद भारतीय टीम शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी। भारतीय समय अनुसार सुबह 8:40 बजे मैच शुरू हुआ। हॉकी खेल प्रेमियों को मैच जीतने की उम्मीद थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के लगातार गोल करने से कुछ चिंता छा गई। तीसरे हाफ में भी दोनों टीमें 3-3 के स्कोर के साथ बराबर पर खड़ी थी। इसी बीच भारतीय टीम ने एक गोल कर दिया।

हॉकी खिलाड़ी नवजौत के पिता बूटा सिंह ने बताया कि आयरलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका काे शुरुआती दौर में गंभीरता से नहीं लिया। टीम को 10-12 गोल कर देने थे, लेकिन टीम चार गोल की हर पाई। इनमें एक गोल सीधा किया और बाकी तीन गोल पेनल्टी कार्नर के मिले। वहीं डिफेंस भी इतना आक्रामक नहीं रहा। खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका को गोल करने से नहीं रोक पाए।

जानकारों के अनुसार दोपहर बाद इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच हाकी मैच है। इस मैच को इंग्लैंड जीत लेता है या उनको टाई मिल जाती है तो भारतीय टीम का ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय है।

अगर आयरलैंड की टीम मैच जीत पाती है तो स्कोर के आधार पर वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी। आयरलैंड की जीत भारत के लिए खतरा साबित होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago