Categories: Education

स्कूल के द्वार खोलने पर शैलजा का पलटवार, छात्र हुए संक्रमण का शिकार तो कौन होगा जिम्मेदार?

संक्रमण और इसकी बढ़ती संख्या ने लगभग 2 सालों से हर एक जुबान पर ना सिर्फ अपना कब्जा किया गया है, बल्कि हर क्षेत्र में अपने पैर पसार कर लोगों के पैरों में जंजीर बांध दिए हैं, चाहे वह अर्थव्यवस्था हो या फिर अन्य किसी भी क्षेत्र में तरक्की ना करने की जैसे मानो संक्रमण कसम खा कर आया हो।

अब ऐसे ही इस बीच थर्डवेव को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि यह वेब ज्यादातर बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है मगर इधर स्कूल खोले जाने पर कांग्रेस
प्रदेशाध्यक्ष कु. शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली बच्चों तक पाठ्य पुस्तकें पहुंचाने की जिम्मेदारी से भाग रही है।

स्कूल के द्वार खोलने पर शैलजा का पलटवार, छात्र हुए संक्रमण का शिकार तो कौन होगा जिम्मेदार?

उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों का उदाहरण सामने है जहां पाठ्य पुस्तकें मिली नहीं लेकिन स्कूल खोलने का फरमान जारी कर दिया गया हैं, मगर अभिभावक पूछ रहे हैं कि आखिर सरकार को किस बात की जल्दी है? न पुस्तकें दे रही है और न कोरोना से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रही है।

शैलजा ने कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में प्राइमरी स्कूल खोलने की घोषणा तो सरकार ने कर दी, लेकिन यह नहीं बता रही कि पुस्तकें कब तक पहुंचाएगी? बिना पुस्तक बच्चे स्कूल जाकर करेंगे क्या? नए फरमान का औचित्य तो बताया जाए। शैलजा ने कहा कि 16 जुलाई को 9वीं से 12वीं और 23 जुलाई को छठी से 8वीं तक के स्कूल खोल दिए गए,

अब प्राथमिक स्कूलों की बारी है। सरकार ने न तब किसी की सलाह मानी थी, न अब मानने को तैयार लगती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 हजार से अधिक राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल खोले गए थे। उनमें भी किताबें नहीं दी गईं।

इन बच्चों की संख्या करीब 50 हजार है और उनसे अतिरिक्त शुल्क वसूला जाता है। उन्होंने दोहराया कि प्राइमरी स्कूल खोलने का समय चिंताजनक है। सर्वोच्च चिकित्सा संस्थानों ने अगस्त के दूसरे से तीसरे सप्ताह में संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। स्कूल खुलने के बाद किसी बच्चे को कोरोना हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा?

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago