Categories: Featured

“नकली निकला आशिक का प्यार” मामले को सुन कर जज भी रह गए भौचक्‍के, जानें आखिर ऐसा हुआ क्या

आपने कई ऐसे आशिकों के बारे में सुना होगा और पढ़ा होगा जो अपने प्यार के लिए जान भी न्यौछावर कर देते हैं। उनका एक ही मकसद होता है बस अपने इश्क को पाना, साथ ही प्‍यार में धोखा के बारे में भी आपने पढ़ा और सुना होगा, लेकिन पूर्णिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन कर दंग रह जाएंगे। प्रेमी के धोखेबाजी की शिकायत लेकर जब‍ प्रेमिका पंचायत में पहुंची तो वहां मौजूद पंच भी हैरान रह गए। इसके बाद मामला थाना पहुंचा।

इस मामले को जो भी सुन रहा है लड़की के लिए वो दुआएं निकाल रहा है। दरअसल, यहां के जानकीनगर थाना क्षेत्र की मधुबन पंचायत का रहने वाला युवक पास की ही युवती से प्रेम करता था। डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच शादी का झांस देकर युवक ने यौन शोषण भी किया। लेकिन, जब युवती शादी के लिए कहने लगी तो उसने मुंह फेर लिया।

"नकली निकला आशिक का प्यार" मामले को सुन कर जज भी रह गए भौचक्‍के, जानें आखिर ऐसा हुआ क्या

प्यार का बहाना बनाकर लड़की के नज़दीक आना यह कोई पहली मर्तबा नहीं है। ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। इस मामले में काफी हो हंगामा के बाद लड़का के माता-पिता शादी के लिए तैयार हुए। धीरे-धीरे सब कुछ सामान्‍य होने लगा था। इसी बीच जब शादी की तारिख तय करने की बात आई तो मामला फ‍िर उलझ गया।

आशिक ने पहले अपना जाल बिछाया और फिर काम होने के बाद वह फरार ही हो गया एक तरीके से। जी हाँ, लड़के ने बिना दहेज लिए शादी करने से इन्‍कार कर दिया। उसके माता-पिता भी अपनी बातों से मुकर गए। इसके बाद लड़की वालों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में दोनों के मामले को सुना गया। पंचों ने बिना दहेज लिए शादी करने का फैसला सुनाया, लेकिन लड़के वाले मामने को तैयार नहीं हुए। वे एक लाख नकद, जेबर और बाइक की मांग पर अड़े रहे।

जब कोई रास्ता नहीं निकला तो ऐसे में उन्हें कानून के पास जाना ही पड़ा। मामला थाना पहुंचा। दिए गए आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि पहले प्रेमजाल में फंसाया और शादी का प्रलोभन देकर करीब डेढ़ वर्षों तक यौनशोषण किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago