स्वच्छ भारत मिशन के तहत बल्लभगढ़ और तिगांव में विकास के पंख लगने वाले हैं। मिशन के तहत बल्लभगढ़ और तिगांव में 20 सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इन सार्वजनिक शौचालय का निर्माण 49 लाख रुपए की लागत से किया।
जिला परिषद की ओर से 22 अप्रैल को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बल्लभगढ़ और तिगांव को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसे मंजूर कर धनराशि भी जारी कर दी गई है। इन शौचालय का निर्माण विद्यालय और सामुदायिक शौचालय के रूप में किया जाएगा।

ग्राम पंचायतों के अधीन स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय निर्माण की प्रक्रिया कई माह से लंबित पड़ी हुई थी। लेकिन, अब खंड विकास पंचायत ने फंड जारी कर दिया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल जिला परिषद ने बल्लभगढ़ तिगांव में शौचालय बनाने के प्रस्ताव भेजा गया था।
लेकिन कई माह से निर्माण के लिए अधर में लटका हुआ था। शुक्रवार को बीडीपीओ ने निर्माण के धनराशि जारी कर दी गई है। बीडीपीओ प्रदीप कुमार का कहना हैं कि सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तेजी के साथ कराया जाएगा।
गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे शहर में जगह जगह पर शौचालयों का निर्माण किया गया है हालांकि देखभाल के अभाव में यह शौचालय किसी काम के नहीं रहे हैं।
शौचालयों में प्रशासन की ओर से मोड़ को सुविधाएं नहीं दी गई है तथा समय-समय पर इनके सफाई भी नहीं की जाती है जिससे लोग इसे इस्तेमाल नहीं करते हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…