Categories: Faridabad

निगमायुक्त की कुर्सी छोड़ने से पहले डॉ गरिमा मित्तल कर गई यह काम, इस वार्ड के लोगों को मिलेगी राहत

वार्ड नंबर 5 की पार्षद ललिता यादव और स्थानीय निवासियों का प्रदर्शन करना आखिरकार सफल हो गया। नगर निगम कमिश्नर डॉ गरिमा मित्तल ने सीवरेज समस्या के लिए 67 लाख रुपए की फाइल मंजूर कर दी है।

बीते शुक्रवार को सीवर ओवरफ्लो, गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान होकर वार्ड नंबर 5 के स्थानीय निवासियों ने पार्षद ललिता यादव के साथ मिलकर निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल के कार्यालय में धरना दिया तथा जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल तथा एनआईटी विधायक नीरज शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

निगमायुक्त की कुर्सी छोड़ने से पहले डॉ गरिमा मित्तल कर गई यह काम, इस वार्ड के लोगों को मिलेगी राहत

दरअसल, वार्ड नंबर 5 में काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इस विषय में कई बार स्थानीय पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री को ट्वीट भी किया जा चुका है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था जिससे लोगों के अंदर काफी गुस्सा भरा हुआ था।

लोगों ने पहले तो मुख्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और उसके बाद नगर निगम आयुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल के कार्यालय में धरने पर। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा तथा ओपी कर्दम मौके पर पहुंचे लोगों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया परंतु लोग निगमायुक्त गरिमा मित्तल से मिलने की मांग पर अड़ गए।

करीब आधे घंटे बाद निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल निगम मुख्यालय पहुंची तथा लोगों की समस्या सुनी और एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा को वार्ड नंबर 5 जाकर मौका मुआयना करने के आदेश दिए। मौका मुआयना करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया आखिर में लोग अपने अपने घरों को रवाना हो गए। इस दौरान निगम आयुक्त डॉ गरिमा मित्तल ने ओपी कर्दम के कार्यालय में बैठकर काम किया वहीं अब समस्या के समाधान करने के लिए निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल ने 67 लाख रुपए की फाइल को मंजूरी दे दी है।

साथ ही पानी सप्लाई वाले जलघर पर पुलिसकर्मी तैनात करने का फैसला किया है। यही नहीं जलघर के वाल्ब बेल्डिंग कराए जाएंगे ताकि कोई पानी सप्लाई के साथ छेड़छाड़ न कर सके। यही नहीं जल निकासी के लिए गोंछी ड्रेन की सफाई कराने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाने का आदेश दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago