Categories: Featured

जानिए बकरे के शरीर पर ऐसा क्या मिला कि इसे लेने के लिए लोग करोड़ों की लगा रहे ‘बोली’

कुछ ही दिन पहले बकरीद का त्यौहार निकला है। इस त्यौहार को मुस्लिम समुदाय ख़ुशी से मनाता है। मुस्लिम लोग अपनी क्षमता अनुसार त्यौहार के मौके पर बकरा की खरीदारी भी करते हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश के मंदसौर का एक बकरा सुर्खियों में है। इसकी कीमत 11 लाख रुपए लगाई गई है। अब तक की बोली में इसकी कीमत साढ़े पांच लाख लग चुकी है।

बकरीद का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता है , इसकी तैयारियां तेज हो जाती हैं। इस बकरे के मालिक हैं मंदसौर की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले शकील। शकील पेशे से ऑटो गैरेज संचालक हैं। इनके मुताबिक, बकरे पर, एक तरफ ‘अल्लाह’ और दूसरी तरफ ‘अहमद’ लिखा हुआ है। इसी वजह से शकील ने इस बकरे के दाम 11 लाख लगाए हैं।

जानिए बकरे के शरीर पर ऐसा क्या मिला कि इसे लेने के लिए लोग करोड़ों की लगा रहे 'बोली'

एक बकरा किसी एक पूरे परिवार की किस्मत बदल सकता है ऐसा ही वाक्य यहां हुआ है। उनका कहना है कि वैसे तो ‘अल्लाह’ के नाम की कोई कीमत नहीं है, लेकिन अगर फिर भी कोई इस बकरे को खरीदना चाहे तो इसके दाम लाखों में हैं। शकील के मुताबिक, अभी तक इस बकरे की कीमत लोगों ने साढ़े पांच लाख लगाई है। उन्होंने बताया कि पहले इस बकरे का रंग दूसरा था। फिर, धीरे-धीरे ये रंग बदलता गया और इसके शरीर पर कुदरती रूप से अल्लाह का नाम दिखने लगा।

इस त्यौहार के लिए स्पेशल बकरा मंडी भी सजती हैं जहां लोग खरीददारी करते हैं। शकील ने इस बकरे को नाम दिया है कालू। गौरतलब है कि कुदरती रूप से अल्लाह का नाम लिखे हुए इस बकरे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। लोग अपने हिसाब से इसकी कीमत भी लगा रहे हैं। इस पर्व पर बकरे की कुर्बानी देने की परंपरा है। ऐसे में लोग इस तरह के बकरे लाखों रुपए में बोली लगाकर खरीद लेते हैं।

इस्लाम मजहब का मानना है कि बकरे की कुर्बानी देने से बरकत होती है। ईद पर इस तरह के बकरों की डिमांड बढ़ जाती है। काफी महंगे दामों में बकरे – बकरियों को ख़रीदा जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago