Categories: Faridabad

कलयुग की बेरहम मां ने बच्चों का किया ऐसा हाल देख कर कांप जाएगी आपकी रूह, जाने क्या है पूरा मामला

हरियाणा के फरीदाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है।आपको बता दें, जवाहर कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने बेटे और बेटी की कपड़े उताकर बेरमही से पिटाई। आरोपी महिला ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने पर बच्चों को मुक्त करा लिया गया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र की जवाहर कालोनी निवासी एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को कपडे उतारकर बुरी तरह से पीटा। आरोपी ने बच्चों से माफी मंगवाई। इस दौरान महिला उनकी वीडियो भी शूट करती रही।

कलयुग की बेरहम मां ने बच्चों का किया ऐसा हाल देख कर कांप जाएगी आपकी रूह, जाने क्या है पूरा मामला

फरीदाबाद में बच्चों द्वारा दूध गर्म करते वक्त दूध गिर जाने से नाराज मां ने बच्चों को बुरी तरह पीटा बच्चों के कपड़े उतार कर उन्हें घर से बाहर किया और उसका वीडियो बना लिया अब यह वीडियो वायरल हो गया है जिसके बाद वीडियो पर संज्ञान लेते हुए चाइल्ड वेलफेयर  कमेटी ने शिकायत दर्ज कराई और आरोपी मां के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। 

वायरल हो रहा है यह वीडियो फरीदाबाद के सारन इलाके का है, जहां बच्चों से दूध बिखर जाने पर बच्चों की मां ने क्रूरता दिखाते हुए बच्चों को बुरी तरह पीटा और उसके बाद बच्चों के कपड़े उतार कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया ।जानकारी के मुताबिक करीब 5:30 मिनट के इस वीडियो में मां का बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार देखा जा सकता है और इस वीडियो को देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है लेकिन बच्चों को पीटने वाली मां के मन में थोड़ी सी भी दया देखने को नहीं मिली।

हालांकि इस वीडियो को बच्चों की मां ने ही बनाया है जिस वक्त वो उनकी पिटाई कर रही थी लेकिन उसी की असावधानी से यह वीडियो वायरल हो गया और जब यह वीडियो चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले की पड़ताल की बच्चों से पूछताछ की जिसमें इस बात की पुष्टि हुई इसके बाद फरीदाबाद के सारन थाने में मां के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से जुड़े लोगों का कहना है कि इस मामले में जैसा भी कोर्ट का आदेश होगा उसी मुताबिक बच्चों की कस्टडी दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर वह जवाहर कॉलोनी के उस मकान पर पहुंचे जहां बच्चों के साथ यह घटना हुई थी पुलिस के मुताबिक इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago