Categories: OthersUncategorized

मौसम अलर्ट: 5 अगस्त तक प्रदेश में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार वर्षा

बारिश के कारण हरियाणा के कई इलाकों की हालत बहुत खराब है। कई गांवों और खेतों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है और इससे फसलें भी खराब हो रही है। कुछ स्थानों पर बारिश से कोई भी नुकसान नहीं हुआ।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि हरियाणा में 5 अगस्त तक तेज बारिश के साथ तूफान आ सकता है। साथ ही यह भी बताया की प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और भी गंभीर रूप ले सकती है।

मौसम अलर्ट: 5 अगस्त तक प्रदेश में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार वर्षा

इसी को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने मेवात पलवल फरीदाबाद झज्जर गुरुग्राम रेवाड़ी महेंद्रगढ़ व रोहतक में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। येलो अलर्ट की माने तो यहां 5 अगस्त तक मूसलाधार बारिश हो सकती है और साथ ही में तूफान भी आ सकता है।

बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। लोगों का कहना है कि न जाने यह कब रुकेगी। लेकिन अभी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि जिन स्थानों पर नहरी पानी के सिंचाई की व्यवस्था नहीं है या कम है, वहां बारिश बहुत ही लाभदायक है। मगर जहां पानी की मात्रा पहले से ही अधिक है वहां बारिश के कारण फसलें खराब हो रही हैं। अभी हरियाणा के कई गांवों और खेतों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है जिसके कारण फसलें खराब हो रही हैं। वहीं कुछ स्थानों पर किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

हिसार जिले के कुछ इलाके ग्रीन अलर्ट पर हैं। यहां अधिक बारिश की संभावना नहीं है लेकिन हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को धूप निकलने के कारण गर्मी बढ़ गई थी वहीं रविवार सुबह मौसम में परिवर्तन हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और ठंडी हवाएं बहने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले कुछ ही घंटो में बारिश हो सकती है।

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से हिसार के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव में लोगों की कमर तक पानी पहुंच गया। जिससे खेतों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। पाबड़ा, नारनौंद का वास, बरवाला के कुछ गांवों में बहुत अधिक मात्रा में पानी भर गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago