हवाबाजी करने के शौक में खरीदी पिस्टल, पुलिस ने निकाली हवा और किया गिरफ्तार

फरीदाबादः- अपराध पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस अपने निरंतर अपने प्रयास में लगी हुई है

1 अगस्त को पल्ला थाना के प्रधान सिपाही रोहताश के नेतृत्व में गश्त दल थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए निकली थी। तभी पल्ला पुल के पास सामने से आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी देखी और संदिग्ध रूप में अपने कदम तेजी से वापस लेकर पुलिस से छिपने का प्रयास करने लगा।

पुलिस को समझते देर न लगी और पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठी पुलिस ने पूरे नियंत्रण में तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाते हुए उस व्यक्ति की घेराबंदी कर ली।

हवाबाजी करने के शौक में खरीदी पिस्टल, पुलिस ने निकाली हवा और किया गिरफ्तार

गश्त दल के पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर उस व्यक्ति की तलाशी ली। संदिग्ध व्यक्ति के पास से पुलिस को एक देशी पिस्तौल मिला। पुलिस पिस्तौल सहित उस व्यक्ति को थाना ले आई।

थाना में गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ शुरू हुई। पूछताछ के क्रम में पुलिस को अपना नाम अजय उर्फ नेपाली तथा अपना स्थायी निवास अलीगढ़ बताया। आरोपी ने स्वयं के पास से पिस्तौल बरामद होने के संबंध में बताया कि उसे अपने दोस्तों के बीच हवाबाजी करने के लिए पिस्तौल रखने का शौक था। इसलिए उसने अलीगढ़ से किसी अज्ञात व्यक्ति से 3500 रूपये में पिस्तौल खरीद ली। अभी पिस्तौल लेकर वह दोस्तों को दिखाने जा ही रहा था कि पुलिस ने उसे थाम लिया।

पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया ।अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago