Categories: Uncategorized

निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेस-वे की स्लैब में फिर आई दरार, लापरवाही के कारण हो सकती है बड़ी घटना

गुरुग्राम: हरियाणा प्रदेश का गुरुग्राम शहर की शुरुआत से ही विवादों में रहने वाले निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेस-वे की स्लैब में फिर से दरार आ चुकी है । दौलताबाद चौक से खेड़की दौला की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक्सप्रेस-वे के पैकेज तीन में निर्माणाधीन एलिवेटेड हिस्से के पिलर नंबर 174 और 175 के बीच डली स्लैब में यह दरार आई है। इसके गिरने का भी खतरा निरंतर बना हुआ है। ऐसे में मूसलधार बरसात होने की वजह से और भी ज्यादा परेशानियां बढ़ सकती है।हालाकि दरार आने के बाद निर्माण कंपनी ने शनिवार शाम को हरा पर्दा लगाकर ढंकने का काम शुरू कर दिया।

बता दें, यह दरार शनिवार को ही लोगों द्वारा देखी गई है और इस बारे में निर्माण कंपनी के कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं। इससे पहले इसी साल 28 मार्च को पैकेज 3 के ही पिलस नंबर 107 और 109 के बीच दो स्लैब अचानक भर भराकर गिर गई थी। उसके नीचे दबने से तीन मजदूर घायल भी हो गए थे। घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।

निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेस-वे की स्लैब में फिर आई दरार, लापरवाही के कारण हो सकती है बड़ी घटना

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने कमेटी गठित कर घटना की जांच के आदेश दे दिए थे। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, उस मामले की जांच रिपोर्ट हाल ही में कमेटी को सौंपी जा चुकी है। इस पर मंथन किया जाना बाकी है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि रिपोर्ट में कमेटी ने क्या निष्कर्ष निकाला है। इस बीच एक बार फिर स्लैब में दरार आना अधिकारियों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।

इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी । अन्य शहरों से भी आने वाले लोगों को किस एक्सप्रेस ने की वजह से काफी ज्यादा राहत मिलेगी और ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।

मार्च में किया था निरीक्षण

एनएच-8 पर दिल्ली में शिव मूर्ति के पास से वाया सेक्टर-21 के पास से होते हुए खेड़की दौला तक बन रहे करीब 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेस-वे का इसी साल चार मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निरीक्षण किया था।

”कंपनी ने बताया है कि वह गार्डर डालकर टेस्ट कर रहे थे कि बार-बार स्लैब में दरार क्यों आ रही है। पूरी सावधानी के साथ टेस्ट किया जा रहा है।” -निर्माण जंभुलकर, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago