Categories: FaridabadTrending

पत्नी ने बेस्वाद बनाई चटनी तो गुस्से में पति ने बट्टा मार कर पत्नी की बनादी चटनी, जाने क्या है पूरा मामला

पति पत्नी के बीच नोक झोंक तो चलती रहती है लेकिन कई बार ये छोटी सी लड़ाई भौकाल रूप ले लेती है।ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के दतिया में एक हैरान कर देने वाला सामना आया है । इतनी छोटी सी बात पर पत्नी की ऐसी हालत कर ये पति लोकप्रिय हो गया है ।

बता दें, चटनी स्वाद न लगने पर एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या (MP Wife Murder) कर दी। यह अजब गजब मामला गोराघाट थाना के उपरांयगांव का है। आनंद गुप्ता नाम का शख्स समौसे-कचौड़ी की दुकान चलाता है। जिसके लिए चटनी (Chutney Dispute) उसकी पत्नी घर पर ही बनाया करती थी, बताया जा रहा था कि रविवार को भी उसकी पत्नी प्रीति घर पर ही दुकान के लिए चटनी बनाई थी।

पत्नी ने बेस्वाद बनाई चटनी तो गुस्से में पति ने बट्टा मार कर पत्नी की बनादी चटनी, जाने क्या है पूरा मामला

आनंद ने चटनी खाई तो उसे वह बेस्वाद (Tasteless Chutney) लगी। इतनी सी बात पर वह प्रीति पर बुरी तरह से भड़क गया। मामूली से चटनी को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो चुका है। दोनों के बीच की ये बहस पत्नी पर भारी पढ़ गई।बताना चाहेंगे की ये कहा सुनी इस हद तक बढ़ गई कि पति आनंद ने पास में रखा बट्टा उठाकर प्रीति के मारना शुरू कर दिया। आनंद की मां ने उसे रोकने की बहुत कोशश की लेकिन उसके सिर पर तो जैसे भूत सवार था। उसने किसी की भी एक न सुनी और इस घटना में प्रीति की जान (Husband Killed Wife) लेली।

चटनी बेस्वाद होने पर पत्नी की हुई हत्या

पत्नी की जान लेने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।वहीं मामले की जानकारी मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई।अब फरार आनंद की तलाश की जा रही है।इस घटना से परिवार और आस पास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।महज चटनी बेस्वाद बनने की वजह से सनकी पति ने अपनी ही पत्नी से सिर और गर्दन पर बट्टे से वार कर दिया। जिसकी वजह से उसकी जान चली गई।पुलिस अब आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।खाने की वजह से पत्नी की हत्या की खबर हैरान कर देने वाली है।

भारत देश में ऐसी घटनाएं यदि बढ़ती गई तो इससे समाज में पति पत्नी के बीच होने वाले छोटे से झगड़े को भी लोग गंभीर रूप से लेने लगेंगे। लेकिन सोचने वाली बात ये है की ऐसी घटनाओं को जानने के बाद बच्चों पर कैसा असर पड़ेगा ।इसलिए बच्चों पर इन बातों का गलत प्रभाव न पड़े इसलिए ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाना जरूरी है .

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago