Categories: Faridabad

मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रहने को मजबूर है इस कॉलोनी के लोग, प्रशासन का नहीं है ध्यान

वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत आने वाली सैनिक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिससे लोग काफी परेशान है। यहां सड़कों से लेकर स्ट्रीटलाइट्स तक खराब पड़ी हुई है, इस विषय में कई बार लोगों ने पार्षद सहित निगम अधिकारियों से शिकायत की है परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।


स्थानीय निवासी डॉ जयसवाल ने बताया कि यहां काफी लंबे समय से मेनहोल के ढक्कन नहीं है जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं, इस विषय में कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है परंतु खा समस्या का खानापूर्ति समाधान किया जाता है।

मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रहने को मजबूर है इस कॉलोनी के लोग, प्रशासन का नहीं है ध्यान

वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां पीने के पानी की भी आपूर्ति नियमित तौर पर नहीं की जा रही है ऐसे में टैंकरों के सहायता से रोजमर्रा के सारे काम किए जा रहे हैं।


आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सैनिक कॉलोनी के स्थानीय निवासियों ने समस्या से परेशान होकर नगर निगम में प्रदर्शन किया था परंतु प्रदर्शन के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है ऐसे में लोगों के अंदर निगम अधिकारियों के प्रति काफी रोष देखने को मिल रहा है।

लोगों का कहना है कि हम नगर निगम को समय पर टैक्स देते हैं परंतु नगर निगम हमें मूलभूत सुविधा तक मुहैया नहीं करवा पा रहा है ऐसे में उनका टैक्स देना व्यर्थ प्रतीत हो रहा है।


क्या कहना है स्थानीय पार्षद का
स्थानीय पार्षद राकेश भड़ाना ने बताया कि सैनिक कॉलोनी में काफी समस्याएं बनी हुई है। कई बार निगम अधिकारियों को इस विषय में सूचित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि करीब 2 साल पहले कॉलोनी की सड़कें बनी थी परंतु फंड ना होने की वजह से काम अधर में ही लटका हुआ है ऐसे में वह भी अपने क्षेत्र का विकास नहीं कर पा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago