Categories: Faridabad

प्रदेश सरकार की इस नीति से उद्योगपतियों को मिलेगा फायदा, विभाग ने दी मंजूरी

प्रदेश सरकार ने अपनी नई औद्योगिक नीति जारी की थी। इसमें उद्यमियों को खुद का औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की छूट दी गई है। अब प्रदेश के नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग ने कृषि भूमि को खरीदकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को मंजूरी दे दी है।

उद्यमी दो एकड़ से लेकर 25 एकड़ जमीन खरीदकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें जमीन का सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) करवाना होगा। इस नीति से उद्योग एक ही जगह पर विकसित हो सकेंगे। अभी तक अलग-अलग जगह पर अवैध इलाकों में उद्योग लगे हुए हैं।

प्रदेश सरकार की इस नीति से उद्योगपतियों को मिलेगा फायदा, विभाग ने दी मंजूरी

शहर में डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-चार, पांच, छह, सेक्टर-15ए, सेक्टर-27, सेक्टर-24, सेक्टर-25, सेक्टर-57, 58, सेक्टर-59, एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र, आईएमटी और हाईवे के दोनों ओर वैध औद्योगिक क्षेत्र हैं।

इसके अलावा शहर में सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-25, गाजीपुर, मलेरना रोड, सीकरी,कारखाना बाग, गुरुकुल, साहूपुरा, जाजरू, मुजेसर, मुजेड़ी और कांवरा औद्योगिक क्षेत्र सहित अधिकांश कॉलोनियों में अवैध रूप से लघु उद्योग चल रहे हैं। शहर में कुल 21, 329 औद्योगिक इकाइयों में से 15 हजार औद्योगिक इकाइयां अवैध रूप से चल रही हैं। इन्हें सरकार की ओर से वैध घोषित नहीं किया गया है।

उद्यमी सरकार से लंबे समय से इन्हें नियमित करने की मांग करते आ रहे थे। मगर, अभी तक सरकार ने ऐसे औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित करने के लिए नीति नहीं बनाई है। हालांकि, इन उद्योगों को नियमित करने का मामला सरकार के स्तर पर विचाराधीन है।

फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन प्रधान बीआर भाटिया ने प्रदेश सरकार की सीएलयू नीति का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला बताते हैं कि सरकार का यह अच्छा कदम है।

लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में नीलामी के जरिए महंगे प्लॉट मिलते हैं। इन्हें खरीदना हर किसी के लिए संभवन नहीं होता है। इस नीति से उद्यमियों को सस्ते प्लॉट मिल सकेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago