Categories: Faridabad

जलभराव की समस्या से परेशान होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, निगम के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पर्वतीय कॉलोनी, 60 फुट तथा जवाहर कॉलोनी के दुकानदारों ने जलभराव की समस्या से परेशान होकर पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया तथा निगम से जल्द से जल्द समस्या दूर करने की मांग उठाई।

दरअसल, 60 फुट रोड, जवाहर कॉलोनी तथा पर्वतीय कॉलोनी में काफी लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव की समस्या से परेशान होकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, निगम के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

आसपास बाजार होने के कारण यहां से दुकानदारों को भी काफी दिक्कत हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव की वजह से ग्राहकों का आना दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर भी नुकसान हो रहा है।

दुकानदार रमन श्रीवास्तव ने बताया कि यहां पर काफी लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस विषय में पिछलेकर्मचारी भी मौजूद नहीं रहते उस कुछ ऐसे में दिनों निगम आयुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल से भी शिकायत की गई थी परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने डिस्पोजल पर लगी तीन मोटरों को चलाने के आदेश दिए थे परंतु वह मोटा इस समय काम नहीं कर रही हैं जिससे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। एक स्थानीय निवासी गुरमीत ने बताया कि इस विषय में कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाता है और लोग यूं ही परेशान होते रहते हैं।

आपको बता दें कि 60 फुट रोड पर एक डिस्पोजल लगाया गया है ताकि बरसात के दिनों में पानी की निकासी हो सके परंतु डिस्पोजल पर लगी मोटर ठीक तरह से काम नहीं करती और वहां कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहते।

गौरतलब है कि बीते दिनों 60 फुट रोड स्थित दुकानदारों ने नगर निगम मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया था तथा जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की बात निगमायुक्त के सामने रखी थी।

निगम कमिश्नर ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा तथा ओपी कर्दम को मौका मुआयना करने के लिए भेजा तथा मोटर ठीक करवाने की बात कही थी परंतु समस्या का समाधान अभी भी नहीं हो पाया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago