Categories: Press Release

उपयोग के बाद मास्क का सुरक्षित निपटान भी जरूरी – उपायुक्त जितेंद्र यादव

फरीदाबाद: उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जा रहे मास्क का उपयोग के बाद सुरक्षित निपटान भी बहुत जरूरी है। इस संबंध में लापरवाही बरतने और इसे ऐसे ही खुले में फैंक देने से यह मास्क अन्य लोगों के लिए वायरस के संक्रमण का कारण बन सकता है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए हम मास्क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका समुचित रखरखाव तथा उपयोग उपरांत सुरक्षित निपटान भी बहुत जरूरी है। आमजन की जागरूकता के लिए मास्क को मुंह से उतारने व इसके निपटान संबंधी हिदायतें भी जारी की गई हैं। हम सभी को इन नियमों व सावधानियों का पालन करना चाहिए।

उपयोग के बाद मास्क का सुरक्षित निपटान भी जरूरी - उपायुक्त जितेंद्र यादव

उन्होंने बताया कि मुंह से उतारते समय पहले मास्क की नीचे की डोरी को खोलकर मास्क को हटाएं। इस दौरान मास्क के सामने के भाग को न छूएं। मास्क को उतारने के बाद इसे सामने के भाग की तरफ से अंदर की तरफ घुमाकर इकट्ठा करें। उपयोग किए गए मास्क को डस्टबिन में रखे। प्लास्टिक के थैले में डालकर उसे 48 घंटे के लिए छोड़ा जा सकता है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।

उपायुक्त ने बताया कि डस्टबिन में रखे प्लास्टिक के थैले को फैंकने से पहले उसे ऊपर से अच्छी प्रकार बंद किया जाना चाहिए। इसके उपरांत घरेलू कचरे के साथ इसका निपटान करें। निपटान उपरांत अपने हाथों को अच्छी प्रकार से धोएं। उन्होंने कहा कि मास्क के इस्तेमाल व इसके निपटान के संबंध में आवश्यक सावधानियां बरतकर हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी संक्रमित होने से बचा सकेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago