Categories: Press Release

मोबाइल फोन छीनने वाले तीन आरोपी काबू, अदालत में पेश कर भेजा जेल

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए थाना सराय ख्वाजा प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक और उनकी टीम ने उनके एरिया से छीने हुए मोबाइल फोन को मात्र 24 घंटे में बरामद करने में सफलता हासिल की है। इसमें उनकी टीम ने तीन आरोपियों को काबू किया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. रोशन निवासी जिला दरभंगा बिहार हाल सराय ख्वाजा फरीदाबाद।

2. सोनू कुमार निवासी जिला दरभंगा बिहार हाल सराय ख़्वाजा फरीदाबाद।

3. दीपक कुमार निवासी बिहार हाल निवासी सराय ख्वाजा फरीदाबाद

मोबाइल फोन छीनने वाले तीन आरोपी काबू, अदालत में पेश कर भेजा जेल

थाना सराय ख्वाजा प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02/08/2021 को शिकायतकर्ता अमन पुत्र कन्हैया लाल निवासी अम्बेडकर नगर दिल्ली ने बताया कि 01-02/08/2021 की रात को करीब 12:30 AM पर मुदई का सराय ललित होटल के सामने रास्ता रोककर जबरदस्ती मोबाइल फ़ोन मार्का नोकिया छीनकर तीन आरोपी भाग गए।

जिस पर आरोपीयों के खिलाफ स्नैचिंग का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ASI विनोद, HC सुशील कुमार, HC नरेंद्र व सिपाही विकाश, सिपाही शमशेर की टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम ने सूत्रों एवं तकनीकी माध्यम से बड़ी मशक्क्त के बाद मात्र 24 घंटे में आरोपियों को बजरंग चौक सराय से काबू किया है।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी 30 जुलाई 2021 को कमाने के लिए फरीदाबाद आए थे जो कि छोटी कंपनियों में लेवरिंग का काम करते हैं। रात को तीनों आरोपी अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर किसी स्थानीय रेस्टोरेंट्स से आ रहे थे और नशे में थे इस दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों से पुलिस ने छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर आज आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago