Categories: Uncategorized

हरियाणा के करनाल जिले की लुटेरी दुल्हन का क्या है सच, शादी के 4 दिन बाद नगदी व गहनें लेकर क्यों हो गई फरार

हरियाणा के करनाल जिले से एक चौंका देने वाला किस्सा सामने आया है। करनाल जिले के घरौंडा कस्बे में 4 दिन की लुटेरी बहु का चर्चा हर एक की जुबान पर है। एक मूकबधिर बेटे के परिजन 65 हजार रूपए में अपने बेटे के लिए बहु लेकर आए थे।

लेकिन शादी के 4 दिन बाद ही दुल्हन नकदी और गहनें लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद बिचौलिए ने भी फोन नही उठाया। जिसके बाद उसे 1 लाख रुपए का लालच देकर बुलाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हरियाणा के करनाल जिले की लुटेरी दुल्हन का क्या है सच, शादी के 4 दिन बाद नगदी व गहनें लेकर क्यों हो गई फरार

करनाल जिले के घरौंडा निवासी सुरजन ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके दो बेटे हैं तथा उनका छोटा बेटा संपत जन्म से ही मूकबधिर है।

कैमला पावर हाउस कॉलोनी में रहने वाले मीना पत्नी अजमेर सिंह से उसकी शादी करवाने की बात की। मीना ने परिजनों को संजय नगर निवासी बलवंत सिंह पत्नी फूल सिंह से मिलवाया। बलवंत कौर ने कहा कि लड़की गरीब घर की है व उसके खाने – पीने व कपड़ो के लिए पैसे चाहिए।

बलवंत कौर ने उनसे 65 हजार रुपयों की मांग की तथा सुरजन सिंह ने विश्वास करते हुए उसे नगद पैसे दिए। सुरजन ने रिंकी नाम की युवती से अपने मूकबधिर बेटे संपत की शादी 26 जून को पूरे रीति रिवाज के साथ कराई। तीन चार दिन पश्चात युवती ने दिल्ली स्थित अपने घर जाने को कहा। बलवंत कौर युवती को उनके घर से लेकर चली गई।

युवती के जाने के बाद उसका कमरा चेक करने पर पता चला की वहां से 25 हजार रुपए व चार तोला सोना गायब हैं। घटना के बाद बलवंत कौर के पास कई बार फोन किया गया लेकिन उसने कोई बात नहीं की।

परिजनों ने मीना से कहकर बलवंत को एक लाख रुपए का लालच देकर बुलवाया। मीना के घर बुलवाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच में सामने आए की वह इसी प्रकार की ठगी लोगों के साथ करती है।

हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह ने बताया की परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उस लुटेरी दुल्हन को भी जल्द की हिरासत में ले लिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago