जल्द कैमरों कि जद में होगा पूरा ग्रेटर फरीदाबाद, अपराधियों पर लगेगी लगाम

फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रेटर फरीदाबाद भी स्मार्ट सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। ग्रेटर फरीदाबाद के सभी चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो चुका है कैमरे लगने के बाद अब ग्रेटर फरीदाबाद का पूरा इलाका तीसरी नजर की जद में होगा। जिससे क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस नजर रख सकेगी।

जल्द कैमरों कि जद में होगा पूरा ग्रेटर फरीदाबाद, अपराधियों पर लगेगी लगाम

ग्रेटर फरीदाबाद के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद इससे सबसे ज्यादा फायदा ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के साथ-साथ क्राइम एवं अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने में मिलेगा और इससे ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को भी सुरक्षित माहौल का अनुभव हो सकेगा।

ट्रैफिक एनफोर्समेंट सिस्टम :-

बता दें कि फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पैन सिटी का कार्य भी शुरू किया जाना है जिसमें ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करना मुख्य एजेंडा होगा। पैन सिटी के तहत ही स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ट्रैफिक सिस्टम का प्लान तैयार किया गया है।

अधिकारियों ने इसे ट्रैफिक एनफोर्समेंट सिस्टम का नया नाम दिया है जिससे पूरे शहर में 1200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरा शहर की 500 से अधिक लोकेशन पर लगाए जाएंगे जिनमें से अभी तक 400 जगहों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं।

कंट्रोल रूम हुए एक्टिव :-

सेक्टर 20 ए में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों का कार्य पूरा हो चुका है जिसके लिए अब कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार किया जा चुका है। जिसे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का नाम दिया गया है। शहरी क्षेत्र में लगे कैमरों से रिपोर्ट भी सेंटर में आनी शुरू हो चुकी है। इन चौराहों की ट्रैफिक लाइट व कैमरों ने भी टेस्टिंग के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है।

यह कैमरे लगने के बाद ट्रैफिक सिस्टम में जहां सुधार हुआ है वहीं अपराधियों में भी अब डर का माहौल बना हुआ है इसी के सकारात्मक परिणाम आने के बाद अब ग्रेटर फरीदाबाद में भी कैमरे लगाने का काम शुरू किया गया है जिसके चलते अभी तक आगरा नहर के साथ जितने भी चौक चौराहे वहां पर कैमरे लगाए जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago