Categories: Featured

‘I am Sorry मां, गेम में 40 हजार हार गया, आप रोना मत’ लिखकर फंदे पर झूला 13 साल का बच्चा

आज कल हर बच्चे को माता – पिता ने स्मार्टफोन दिलवाया हुआ है। यह स्मार्टफोन किसी बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। दरअसल, मध्य प्रदेश में ऑनलाइन गेम के दुष्परिणाम का एक दुखद मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपये गंवाने के बाद एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। सिर्फ 13 साल की उम्र में ऐसा जानलेवा कदम उठाएगा कोई सोच भी नहीं सकता है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की यह घटना है।

जिस उम्र में किताबों से दोस्ती होनी चाहिए उस उम्र में बच्चे फ़ोन के नज़दीक आ रहे हैं। इस मामले में एसपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम में किशोर लगातार पैसे हार रहा था जिससे वह डिप्रेशन में चला गया था। कुछ दिन पहले वह ऑनलाइन गेम खेल रहा था जिसमें उस दिन अपनी मां के अकाउंट से 40 हजार रुपये हार गया।

‘I am Sorry मां, गेम में 40 हजार हार गया, आप रोना मत’ लिखकर फंदे पर झूला 13 साल का बच्चा

बच्चों के हाथ में जब स्मार्टफोन आता है तो वो गेम ही अधिकतर खेलते हैं। इन गेम्स के कारण कई बच्चों की जानें गयी हैं। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें उसने पैसे हारने के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगी है।

किशोर का पिता पैथोल़ॉजी लैब चलाता है जबकि उसकी मां जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में काम करती हैं। जब उसकी मां अस्पताल में थी, तब उसके मोबाइल पर 1500 रुपये अकाउंट से कटने का मैसेज आय़ा।

पैसे जब कटे तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया लेकिन कुछ देर बाद उन्हें पता चल गया कि बेटे ने ऑनलाइन गेम में पैसा हारा है। उन्होंने बेटे को फोन पर डांट लगाई। इसके बाद किशोर अपने रूम में गया और फांसी लगा ली।

किशोर की बड़ी बहन ने सबसे पहले उसे देखा इसके बाद उसने पैरेंट्स को खबर की। किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऑनलाइन गेम्स के झंझट में अपने बच्चों को न पड़ने दें। वह फ़ोन पर क्या कर रहे हैं उसका पूरा ध्यान रखें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago