Categories: Featured

ये है भारत का वो रहस्‍यमय गांव जहां सिर्फ जुड़वा बच्चे होते हैं पैदा, वजह जानकार सिर खुजलाएंगे आप

भारत देश सबसे प्राचीन देश है। यहां पर कई तरह के रहस्य आज भी छुपे हुए हैं। उनको जानना किसी के बस की बात नहीं है। यहां आपको अलग-अलग जगह पर कई तरह की कहानियां आपको मिल जाएंगी। ऐसी ही एक जगह है केरल जिसे गॉड्स ओन कंट्री कहा जाता है। लेकिन ईश्‍वर के इस देश में एक ऐसा रहस्‍यमय गांव है जहां पर हर घर में बस जुड़वा बच्‍चे ही पैदा होते हैं। यह गांव मल्‍लपुरम जिले में आता है और आज तक रिसर्चर्स के लिए एक रहस्‍य बना हुआ है।

कई लोग अपना अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि यहां आने पर उन्हें एक अद्भुत शक्ति का एहसास होता है। इस गांव में देश के सबसे ज्‍यादा जुड़वा लोग पाए जाते हैं।

ये है भारत का वो रहस्‍यमय गांव जहां सिर्फ जुड़वा बच्चे होते हैं पैदा, वजह जानकार सिर खुजलाएंगे आप

डॉक्टर्स भी हैरान हैं कि यह संभव कैसे है? इस गाँव के रहस्यमय होने का एक राज है जो आसपास के गाँवों व शहरों के लोगों को पता है। मल्‍लपुरम जिले में आने वाला कोडिन्ही गांव, देश का वो इकलौता गांव है जहां पर सिर्फ जुड़वा लोग रहते हैं। एक अनुमान के मुताबिक यहां पर 2000 परिवार हैं और 550 जुड़वा लोग हैं। अगर आधिकारिक आंकड़ें की बात करें तो साल 2008 के अनुमान के मुताबिक यहां पर 280 जुड़वा थे। लेकिन इतने वर्षों में इस डेटा में इजाफा हुआ है।

यहां पर पैदा होने वाले जुड़वां बच्चों का औसत पूरी दुनिया से 7 गुना अधिक है। गांव में ज्‍यादातर बच्‍चों की उम्र 15 साल से कम है। एक स्‍कूल में तो 80 जुड़वां बच्‍चे हैं। जहां पूरे देश में 1000 बच्‍चों के जन्‍म में 9 बच्‍चे जुड़वा पैदा होते हैं तो इस गांव में 1000 पर 45 जुड़वा बच्‍चे जन्‍म लेते हैं। औसत के हिसाब से यह आंकड़ा पूरी दुनिया में दूसरा और एशिया में पहला है। इस मामले चीन-पाकिस्तान भी पीछे है। हालांकि, विश्व में पहला नंबर नाइजीरिया का इग्बो-ओरा है, जहां पर 1000 में से 145 जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं।

ये दुनिया रहस्यों से भरी है। यहां पर कुछ परिवारों में दो से तीन बार तक जुड़वां बच्‍चों ने जन्‍म लिया है। आपको इस गांव में, स्कूल में और पास के बाजार में कई हमशक्ल बच्चे नजर आ जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago