Categories: Uncategorized

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बेसहारा गोवंश के लिए बनाया जाएगा शेल्टर होम

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में कई जगह स्मार्ट सड़क का निर्माण किया जाना है। लेकिन गोवंश का सड़कों पर घूमना हादसे का कारण है। इसलिए सड़कों पर सफर करना सुरक्षित नहीं रहेगा। गोवंश को सड़कों से हटाने के लिए तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बेसहारा गोवंश के लिए शेल्टर होम बनाया जाएगा। इन्हें बनाने का उद्देश्य सड़कों से गोवंश को दूर रखना है ताकि वाहन चालकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि जिले में अभी कई गोशालाएं संचालित हैं। लेकिन बजट के अभाव में इनकी हालत बहुत खराब है।

लगभग सभी गोशालाओं में क्षमता से अधिक गाय निवास करती हैं। इसी कारण हजारों संख्या में गोवंश सड़कों पर रहता है।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बेसहारा गोवंश के लिए बनाया जाएगा शेल्टर होम

इस परियोजना के तहत जगह–जगह शेड का निर्माण किया जाएगा। आस–पास के लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा ताकि वे गोवंश के लिए शेड पर ही खाने–पीने का सामान डालें। ऐसा करने से गोवंश यहीं रहेगा, कहीं और नहीं जायेगा। अक्सर देखा गया है कि लोग गोवंश के लिए रोटी सहित अन्य खाद्य सामग्री बेसहारा पशुओं को खिलाने के लिए सड़कों पर ही पहुंच जाते हैं। शेड बनाने के बाद इन पशुओं को सर्दी, गर्मी, बरसात से भी बचाव हो सकेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और एनआईटी की सड़कों पर सैकड़ों गोवंशों को देखा जा सकता है। इन सड़कों पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता रहता है। सड़कों पर बनाए गए डंपिंग स्टेशन पर कूड़ा पड़ा रहता है। इस कारण बेसहारा पशु इसके आस–पास घूमते रहते हैं और यहीं सड़कों के बीचो–बीच बैठ जाते हैं। कई बार वाहन चालक इन पशुओं से टकरा कर घायल हो जाते हैं और कई की मौत भी हो चुकी है।

दूसरी ओर नगर निगम ने बेसहारा पशुओं को पकड़ना छोड़ दिया है। पशुओं के मालिक से झगड़ा होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। इसलिए सड़कों पर बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि स्मार्ट सिटी में आमजन का सफर सुरक्षित करना प्राथमिकता है। इसलिए बेसहारा गोवंश के लिए शेल्टर होम बनने बेहद जरूरी हैं। इस योजना पर जल्दी ही काम शुरू किया जाएगा। ताकि आमजन व बेसहारा गोवंश सुरक्षित रह सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

3 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago