कोविड-19 का टेस्ट कराने आए मरीजों को बीके अस्पताल से लौटाया, मरीज लौटा या कोरोना, सोचिए जरा

फरीदाबाद का सबसे बड़ा सिविल अस्पताल इन दिनों कोरोना वायरस का टेस्ट कराने आए मरीजों से अटा हुआ देखा जा सकता है। जहां शनिवार को यह भीड़ ना के बराबर दिखाई देती थी। आज इसी अस्पताल में मरीजों की कतार दूर दूर तक देखी जा सकती हैं।

कोविड-19 का टेस्ट कराने आए मरीजों को बीके अस्पताल से लौटाया, मरीज लौटा या कोरोना, सोचिए जरा

वहीं अस्पताल प्रबन्धन का आलम यह है कि उनके पास सीमित साधन है जिसके माध्यम से मरीजों का टेस्ट किया जा रहा है और यह सीमित साधन खत्म होने पर कोरोना का टेस्ट कराने आए मरीजों को वापस लौट जाने को कहा जा रहा है।

कोरोना वायरस का संकर कितना खतरनाक है इसके बारे में बच्चा बच्चा जान गया है। इतना ही नहीं इस संक्रमण के कारण वह लोग भी जागरूक हो गए हैं जिनके पास शिक्षा का अभाव है। इसलिए जरा सा बुखार या खासी होने पर लोग सिविल अस्पताल का रुख कर अपनी जागरूकता का परिचय दे रहे हैं।

आपको बताते चलें कि सिविल अस्पताल में एक ही दिन में करीबन 300-400 मरीज का आना जाना लगा रहता है। जिनमे अधिकांश कोरोना वायरस का टेस्ट कराने पहुंच रहे है। लेकिन इधर आज अस्पताल में अलग ही दृश्य देखने को मिला।

जहां मरीजों में जागरूकता देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने 150 मरीज की जांच के बाद अन्य मरीजों को बिना किसी कारण बताए लौट जाने को कहा। सिर्फ मरीजों को पंक्ति पूर्वक लगाने वाले सिक्योरटी गार्ड ने यह बताया कि आज केवल 150 लोगों का टेस्ट होगा। इसके बाद किसी का फॉर्म नहीं भरा जाएगा

जरा सोचिए, कि वह लोग जो कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए आए थे जिन्हें वापस लौटा दिया गया। यदि उनमें से किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ और उसके कारण यह संक्रमण बढ़ता चला गया तो इसका जिम्मा किसके सर होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago