प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी अपनी मां की हत्या, जाने इसका कारण

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एक नाबालिग लड़की सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपांशु उम्र 18 वर्ष पुत्र लवकेश निवासी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश एवं एक नाबालिग लड़की उम्र 16 वर्ष निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

प्रेम प्रसंग के चलते बेटी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी अपनी मां की हत्या, जाने इसका कारण

आपको बताते चलें कि दिनांक 10/11 जुलाई 2021 को उड़िया कॉलोनी डबुआ फरीदाबाद में रहने वाले विशाल ने पुलिस को शिकायत दी कि रात को किसी ने उसकी मां सुधा की हत्या कर दी है।

जिस पर हत्या का मामला थाना डबुआ में दर्ज कर मामले की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई थी।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मामले को जल्द सुलझाने के लिए टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अपने अनुभव, तकनीकी और सूत्रों के माध्यम से केस का खुलासा करते हुए आरोपी दीपांशु को 3 अगस्त 2021 और आरोपी किशोरी को आज दिनांक 4 अगस्त 2021 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

आरोपी दीपांशु ने बताया कि वह और मृतका सुधा पत्नी स्वर्गीय प्रेमपाल उम्र 45 वर्ष की नाबालिग पुत्री दोनों पिछले 2 साल से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन मृतका सुधा उनके इस रिश्ते के खिलाफ थी।

इसी कारण दोनों ने मिलकर सुधा को मारने की योजना बनाई और योजना अनुसार दिनांक 10.07.2021 को दीपांशु नींद की गोलियां लेकर आया और अपनी प्रेमिका (नाबालिग लड़की) को दे दी।

लड़की ने निम्बू पानी (शिकंजी) में नींद की गोलियां अपनी माँ को खिला दी और रात को लगभग 12/12:30 बजे आरोपी दीपांशु से विडियो कॉल की, योजना अनुसार आरोपी दीपांशु ने पहले तकिये से मुह दबाने के लिए बोला और फिर चुन्नी से गला दबाने के लिए कहा, दीपांशु के कहे अनुसार पहले तकिये से और फिर चुन्नी से गला दबाकर लड़की ने अपनी माँ सुधा की हत्या कर दी।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जहां से माननीय अदालत ने आरोपी दीपांशु को जेल में भेज दिया और नाबालिग आरोपी लड़की को करनाल नाबालिक जेल भेजने के निर्देश दिए।

मामला सुलझाने वाली पुलिस टीम: – निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक ब्रहम प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह, , सिपाही अनिल कुमार, सिपाही अजमेर, सिपाही नकुल, सिपाही प्रीतम, सिपाही सुरेन्द्र (ड्राईवर)

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago