Categories: Politics

मिहिरभोज कार्यक्रम पर सियासत तेज, महापुरुषों व शहीदों की जाति पर उठे सवाल

जाति विशेष से जोड़़ने को लेकर निर्दलीय विधायक और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेरमैन नयनपाल रावत ने सवाल उठाया है। जिसके बाद अब एक बार फिर हरियाणा में अब महापुरुषों के नाम पर भी सियासत तेज होने लगी है।

दरअसल, जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम 8 अगस्‍त को होना है। इस कार्यक्रम को इससे पहले रोहतक और सांपला में किसान नेता सर छोटूराम पर होनेवाले कार्यक्रमों को लेकर सियासत होती रही है।

मिहिरभोज कार्यक्रम पर सियासत तेज, महापुरुषों व शहीदों की जाति पर उठे सवाल

बताते चलें कि भारत के यशस्वी सम्राट रहे मिहिरभोज को गुर्जर समुदाय अपना पूर्वज मानता है। वहीं यही कारण है कि गुर्जर समुदाय के लोग ही इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इसे लेकर हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन तथा पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि महापुरुषों व शहीदों को जाति से जोड़ना गलत है।

वहीं नयनपाल रावत ने कहा कि वह इस कार्यक्रम के बारे में केंद्रीय राज्‍य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मुद्दा उठाएंगे। रावत ने कहा कि महाराजा अनंगपाल तोमर व राजा नाहर सिंह तोमर की जयंती समारोह को कुछ लोग जाति विशेष से जोड़कर भी कार्यक्रम करना चाहते हैं।

उन्‍होंने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति व विशेष वर्ग के नहीं होते, बल्कि पूरे समाज के मार्गदर्शक होते हैं। इसलिए उनके जयंती समारोहों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उनके जयंती समारोहों को सभी वर्गों को आपस में मिलकर पूरे सद्भाव के साथ मनाना चाहिए ताकि उनके आदर्श व शिक्षाएं समाज को नई दिशा दिखा सके।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महापुरुषों व संतों की जयंती को सरकारी तौर मनाने की जो नई परंपरा शुरू की है उससे सभी संतों व महापुरुषों का सम्मान बढ़ा है। हरियाणा सरकार उन्हें पूरे श्रद्धाभाव से नमन भी करती है ताकि सभी वर्गों में आपसी सौहार्द बना रहे। इस भावना का सभी को आदर करना चाहिए और इसी के अनुरूप इस तरह के आयोजन करने चाहिए। वैसे तो हम भी किसी जाति विशेष को लेकर किसी प्रकार की बात करके किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago