Categories: Featured

शरीर से जुड़वां भाइयों ने कर दिखाया कमाल, पहले लोगों के तानें सुने अब करेंगे इस बड़ी पोस्ट पर काम

असंभव यह शब्द सुनने में काफ़ी कठोर लगता है। असल ज़िंदगी में असंभव शब्द तब तक ही है जब तक इंसान हार न माने लेकिन, जो इसे पीछे छोड़कर आगे जाता है वो मिसाल बनाता है। ऐसी ही मिसाल जन्म के बाद पिंगलवाड़ा में पले और एक ही शरीर से जुड़े दो भाई सोहणा-मोहणा की है। पंजाब की शान बन गए ‘एक जिस्‍म दो जान’ भाई सोहणा-मोहणा ने जीवन के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। लेकिन, इसमें सरकारी प्रावधान बैरियर बन गया है।

यह दोनों भाई कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। एक जिस्‍म दो जान’ वाले इन दोनों युवाओं के हौसले और जज्‍बे से सब अचंभित हैं, हालाँकि प्रशासन ने इनके बढ़ते क़दम पर को रोका है। यह करिश्माई युवा अपने अनोखे हौसले व जज्‍बे से सभी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अमृतसर के पिंगलवाड़ा में पले-बढ़े सोहणा मोहणा 18 साल के हो चुके हैं।

sohna and mohana

पूरे पंजाब में इन भाईओं का जलवा है। इन्हें काफी सम्मान दिया जाता है। इन भाईओं ने इलेक्ट्रिकल डिप्‍लोमा करने के बाद पंजाब पावरकाम में जेई पद के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनको दिव्‍यांगता प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है। दरअसल, एक जिस्‍म दो जान जैसे मामले में दिव्‍यांगता प्रमाणपत्र जारी करने का प्रविधान नहीं है।

जो असंभव शब्द को पीछे छोड़कर आगे बढ़ता है वो मिसाल कायम कर देता है। इसी राह पर हैं यह दोनों भाई। सोहणा-मोहणा ने पंजाब पावरकाम में जूनियर इंजीनियर की एक पोस्ट के लिए अलग-अलग आवेदन किया है। अब पावरकाम तय नहीं कर पा रहा कि इस आवेदन को कैसे लिया जाए। यदि एक को नौकरी मिलती है तो दूसरा भी साथ जाएगा। ऐसे में क्या दोनों एक ही नौकरी पर साथ काम करेंगे या दोनों के लिए अलग-अलग पोस्ट बनानी पड़ेगी। वेतन का क्या होगा। अलग-अलग होगा या दोनों को आधा-आधा दिया जाएगा।

जीवन में जितनी भी कठिनाई क्यों न हो हमें हार नहीं माननी चाहिए। तत्परता से हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago