Categories: BusinessPublic Issue

फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर, प्रति सिलेंडर 73 रुपये की हुई बढ़ोतरी

फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर :- एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 73.5 रुपये प्रति सिलेंडर का बढ़ा दिया है। कंपनियों ने इस महीने सिर्फ कॉमर्शियल गैस की कीमतों में बढोतरी की है। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पुरानी दर पर ही मिलेंगे। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपये से बढ़कर 1623 रुपये प्रति सिलेंडर गए हैं।

14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने वाली चलेंगी। जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी का एलान किया था।

फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर, प्रति सिलेंडर 73 रुपये की हुई बढ़ोतरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 834.50 रुपये हैं, वहीं, मुंबई में 834.50 रुपये, कोलकाता में गैस सिलेंडर का भाव 861 रुपये और चेन्नई में 850.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।

सरकार की तरफ से रसोई गैस (Rasoi Gas) का इस्तेमाल करने वालों को एक बड़ी राहत दी गई है।

चुन सकेंगे डिस्ट्रीब्यूटर

अब एलपीजी गैस का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक खुद ही ये तय कर सकेंगे कि उन्हें किस डिस्ट्रिब्यूटर (LPG Distributor) से गैस रिफिल (LPG Refill) करवानी है। यानी उन्हें डिस्ट्रिब्यूटर चुनने का विकल्प मिलेगा।

कमर्शियल एलपीजी का भाव

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG) के भाव में ₹73.50 की वृद्धि की है। कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) के भाव में सबसे ज्यादा वृद्धि चेन्नई में हुई है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमत ₹73 बढ़कर ₹1623.50 हो गई है।

कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG) का भाव ₹72.50 बढ़कर ₹1623 पर पहुंच गया है। मुंबई में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमत अब 1579.50 रुपये और चेन्नई में Commercial LPG 1761 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के भाव चेक करने के लिए आपको सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की वेबसाइट पर जाना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

32 mins ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago