इन मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस मोर्चा ने संसद का किया घेराव, जाने क्या है ये खास मुद्दे ?

किसान आंदोलन, बेरोज़गारी सहित कई मुद्दों को लेकर युवक कांग्रेस ने आज संसद का घेराव किया। इसमें देश भर के कई राज्यों से कार्यकर्ता पहुंचे और अपनी आवाज़ बुलंद की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी युवा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और मोदी सरकार पर जमकर हमले किए।

इन मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस मोर्चा ने संसद का किया घेराव, जाने क्या है ये खास मुद्दे ?

फरीदाबाद के सन्नी बादल के नेतृत्व में जिले से सैकड़ों युवा संसद घेराव दिल्ली पहुंचे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस ने संसद का घेराव किया। सन्नी बादल ने बताया यह घेराव देश के अन्नदाता पर हो रहे अत्याचार, युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा ठगने और जासूसी कांड के विरोध में है। केंद्र सरकार की नीति युवा विरोधी, अन्नदाता विरोधी, देश विरोधी है। केंद्र में बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर जुमला करते आयी है। देश की जनता और युवाओं को ठगने का काम किया है।


सन्नी बादल ने कहा कि मोदी सरकार की साझेदारी छोटे उद्योगपतियों, युवाओं और आम लोगों के साथ नहीं है। उसकी साझेदारी सिर्फ और सिर्फ 2-3 उद्योगपतियों के साथ है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सिर्फ उनके फोन के अंदर नहीं, आप सभी के, हर युवा के फोन के अंदर पेगासस हथियार डाल दिया है।
और साथ ही बादल कहा कि बीजेपी का लक्ष्य हिंदुस्तान के युवाओं की आवाज को दबाने का है। जिस दिन देश के युवा सच्चाई बोलने लगेंगे उस दिन ये सरकार गिर जाएगी।

पेगासस जासूसी के मामले को लेकर कांग्रेस सड़क से संसद तक मोदी सरकार पर हमलावर है। संसद के दोनों सदनों में भी इस मुद्दे को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने जोर-शोर से उठाया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago