Categories: Press Release

राज्य सभा में आखिर क्यों बंद किया गया दीपेंद्र हुड्डा का माइक, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध

दिल्ली, 5 अगस्त। राज्य सभा में आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु क्वालिटी प्रबंध आयोग विधेयक में किसानों के खिलाफ असीमित जुर्माना लगाने के प्रावधान का कड़़ा विरोध करने और किसान आन्दोलन में शहीद किसानों का नाम लेते ही दीपेंद्र हुड्डा का माइक फिर बंद कर दिया गया।

इससे आहत दीपेंद्र हुड्डा ने सवाल किया कि क्या संसद में किसान की बात करना गुनाह है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाये गये इस बिल के अनुच्छेद 15 पर उनको सख्त एतराज है।

राज्य सभा में आखिर क्यों बंद किया गया दीपेंद्र हुड्डा का माइक, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध

यह अनुच्छेद सीधे किसान से संबंधित है। इसमें आयोग द्वारा किसानों पर असीमित जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। न तो ये स्वीकार्य है न ही व्यवहारिक है। आखिर घुमा-फिराकर सरकार किसान पर ही बार-बार चोट क्यों कर रही है। प्रदूषण को ख़त्म करने की जरूरत है किसान को नहीं।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु क्वालिटी प्रबंध आयोग विधेयक 2021 पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जैसे ही किसानों की मांग सदन में रखते हुए किसान आन्दोलन में शहीद हरियाणा के किसान किसान अजय मोर, संजय सिंह, किताब सिंह चहल आदि का नाम लेना शुरु किया।

उनका माइक फिर से बंद कर दिया गया और पीठासीन उप-सभापति ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया और सदन में जय जवान, जय किसान के नारे लगाये।

इससे पहले दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश प्रदूषण रहित होना चाहिए लेकिन किसान रहित नहीं होना चाहिए। किसान का नाम लेते ही माइक बंद करने की प्रथा ठीक नहीं। सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने यह भी कहा कि वायु क्वालिटी प्रबंध आयोग विधेयक हरियाणा के लिये भी महत्वपूर्ण है। हम सभी चाहते हैं हरियाणा और एनसीआर प्रदूषण रहित हो और हम अगली पीढ़ी को अच्छा वातावरण दें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago