Categories: Featured

कोहिनूर हीरे से भी महंगी है ये मूर्ति, खासियत जानकार पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

आस्था की कोई कीमत नहीं होती यह अनमोल होती है। भगवान के प्रति भरोसा अलग ही एहसास होता है। आज हम आपको दुनिया की सबसे कीमती गणेश जी की मूर्ति के बारे में बता रहे हैं। जो भी इस मूर्ति की कीमत सुनता है हैरान हो जाता है, जी हां गणेश जी कि इस मूर्ति की कीमत है 600 करोड़ रुपये। गुजरात के सूरत शहर को हीरा नगरी के रूप में जाना जाता है। इसी हीरा नगरी में है कच्चे हीरे की 182.3 कैरेट की गणेश जी की मूर्ति जिसका वजन 36.5 ग्राम है।

इसकी एक झलक पाने के लिए लोग काफी दूर से आते हैं। हीरे की बनी गणेश जी ये ऐसी मूर्ति है जिसे कोहिनूर से भी अनमोल बताया जा रहा है। बाजार में इसकी कीमत 600 करोड़ है। हीरे के इस गणेश जी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह प्राकृतिक है इसे बनाया नहीं गया है।

कोहिनूर हीरे से भी महंगी है ये मूर्ति, खासियत जानकार पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

इस मूर्ति को लेकर कई कहानियां हैं। जिस परिवार के पास इस समय यह मूर्ति है उसे कोई कमी नहीं है। गणेश जी की यह मूर्ति सूरत के प्रसिद्ध हीरा व्यापारी कनुभाई आसोदरिया के घर पर हैं जो कि पिछले 12 वर्षो से आसोदरिया परिवार के अराध्य हैं। आसोदरिया परिवार के मुताबिक आज से 12 साल पहले बेल्जियम से आए कच्चे हीरों की खेप में ये हीरा मिला था अब इसे तो किस्मत ही कहेंगे। इसमें गणेश जी की छवि नजर आने पर इसे घर के मंदिर में रख दिया गया, तब से यह यही पर विराजित है।

गणेशोत्सव में आपको बप्पा के कई अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं लेकिन यह रूप बप्पा का काफी अलग है। वैसे तो आस्था की कोई कीमत नहीं होती है पर हीरे के इन गणेश जी के लिए आसोदरिया परिवार के पास अब तक 600 करोड़ रूपए तक के ऑफर आ चुके हैं, पर आसोदरिया परिवार इन्हें बेचने का इच्छुक नहीं है और बेचे भी कैसे अब ये इनके आराध्य जो बन चुके हैं।

कई सालों से इन्होनें इस मूर्ति को संभाल कर रखा हुआ है। इस मूर्ति में वह अपने ईश्वर देखते हैं। कई लोगों ने इनसे मूर्ति बेचने को बोला लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago