Categories: Press Release

अवैध सब–डिवीजन औद्योगिक प्लॉट धारकों को भेजा नोटिस, आवेदन न करने पर होगी सख्त कार्यवाही,

फरीदाबाद, 5 अगस्त। नगर निगम के आयुक्त महोदय यशपाल (आई0 ए0 एस0) ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा सरकार द्वारा दिनांक 06.10.2017 व 01.09.2020 को औद्योगिक क्षेत्र एनआईटी फरीदाबाद में बिना किसी अनुमति के औद्योगिक प्लाटों के विभाजन बारे रेगुलाईजेशन पाॅलिसी का प्रकाशन किया था।

इस योजना के तहत दिनांक 31.08.2021 तक सभी भूखण्ड मालिक जिन्होंने अवैध रूप से औद्योगिक प्लाटों का विभाजन किया हुआ है।

अवैध सब–डिवीजन औद्योगिक प्लॉट धारकों को भेजा नोटिस, आवेदन न करने पर होगी सख्त कार्यवाही,

उन्हें नियमितिकरण का एक मौका प्रदान करते हुए अपने प्रार्थना पत्र के साथ में मलकियत सबूतों व जांच शुल्क सहित नगर निगम में आवेदन करना है। इसके अतिरिक्त प्लाट धारकों को सरकार द्वारा घोषित शुल्कों का भी भुगतान करना होगा। दस्तावेजों व शुल्कों के बारे में योजना शाखा, नगर निगम फरीदाबाद से जानकारी ली जा सकती है।

नगर निगम द्वारा सभी अवैध सब-डिवीजन औद्योगिक प्लाट धारकों को नोटिस जारी किए जा चुके है तथा जो भी प्लाट धारक इस योजना के तहत आवेदन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ नगर निगम द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

नगर निगम आयुक्त महोदय ने ऐसे सभी प्लाट धारकों से निवेदन किया है कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी नियमितिकरण पाॅलिसी के तहत आवेदन कर इस पाॅलिसी का लाभ तत्काल उठाएं। इस योजना की समाप्ति के पश्चात सभी अवैध सब-डिवीजन औद्योगिक प्लाट धारकों के खिलाफ कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago