Categories: Press Release

लावारिस खड़ी मोटरसाइकिल देख ललचाया मन, एक झटके में उड़ा ले गया, फिर ऐसे हुई गिरफ्तारी

फरीदाबादः- क्राइम ब्रांच ऊँचागाँव ने वाहन चोरी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्कूटी सहित गिरफ्तार करने में उपलब्धि प्राप्त की है। आरोपी ने आज से डेढ़ माह पूर्व 19 जून को सेक्टर 15 स्थित एपीजे स्कूल, फरीदाबाद से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।

गिरफ्तार आरोपी का नाम ताहिर है। आरोपी ताहिर बल्लभगढ़ का रहनेवाला है।

लावारिस खड़ी मोटरसाइकिल देख ललचाया मन, एक झटके में उड़ा ले गया, फिर ऐसे हुई गिरफ्तारी

5 अगस्त को किसी ने क्राइम ब्रांच ऊँचागाँव को सूचना दी कि ताहिर के पास चोरी की मोटरसाइकिल है और वह इसे बेचने के लिए कोई ग्राहक ढूँढ रहा है। क्राइम ब्रांच ने सूचना को गंभीरता से लेत हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ निकल पड़ी।

घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपी ताहिर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस आरोपी को अपने साथ थाना ले आई।

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ताहिर ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसे दैनिक कार्यों में सुविधा होने के लिए एक दोपहिया वाहन की आवश्यकता थी। 19 जून को उसने स्कूल के पास मोटरसाइकिल को बहुत समय तक लावारिस स्थिति में देखा।

फिर हिम्मत कर वह मोटरसाइकिल के पास पहुँचा और मोटरसाइकिल स्टार्ट कर चल पड़ा। आगे उसने पुलिस को बताया कि वह कभी जेल नहीं गया है और ना ही उसने कभी-कोई अपराध किया है।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर उसे स्थानीय कारागार भेज दिया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago