Categories: Press Release

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की सभी तैयारियां हुईं पूरी, 90 परीक्षा केंद्र किए स्थापित

फरीदाबाद, 6 अगस्त। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि शनिवार और रविवार को आयोजित हरियाणा पुलिस के सिपाही पदों की परीक्षा के लिए कि भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं होगी। परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रो में केवल ड्यूटी देने वाले कर्मचारी और अधिकारी अन्दर जा सकते हैं।

इसके अलावा कोई भी अधिकारी या कर्मचारियों की परीक्षा केंद्रो के अन्दर जाने पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी है।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की सभी तैयारियां हुईं पूरी, 90 परीक्षा केंद्र किए स्थापित

फरीदाबाद जिला में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला द्वारा जिला फरीदाबाद में होने वाली हरियाणा पुलिस के पुरुष कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए 7 व 8 अगस्त 2021 को 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनकी जानकारी सम्बंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षक आज शाम तक सुनिश्चित कर लें।

उपायुक्त जितेंद्र यादव आज ने शुक्रवार को इस संबंध में मैजिस्ट्रेट, ट्रांसिट अफसर और परीक्षा केंद्रो के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद सतबीर मान ओवर आल इंचार्ज होंगे। परीक्षा के दौरान उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एसडीएम फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल अपने-अपने इलाके के आल ओवर इंचार्ज होंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के आयोजन संबंधी सभी प्रबंधो के लिए सभी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और ट्रांजिट अफसर तथा परीक्षा केंद्रो के अधीक्षक अपने कार्य दायित्व से जुड़े दायित्वों के बारे में पूरी तरह जानकारी हासिल कर ले।

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रो के अधीक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे भी अपने दायित्व बारे जानकारी हासिल कर व व्यवस्थित रूप से परीक्षाओं की योजना बनाकर

उसके सही क्रियान्वयन करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांजिट आफिसर को सेंसिटिव मटेरियल लाने व ले जाने की हिदायतो की पूर्ण जानकारी लेने को भी कहा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago