Categories: Press Release

भुपानी में वोट बनवाने व डालने के लिए चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

फरीदाबाद, 6 अगस्त। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शुक्रवार को कोऑर्डिनेटर डॉ एमपी सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुपानी में वोट बनवाने का जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें 200 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। मतदान करना हमारा कर्तव्य है इसमें सभी युवाओं को अपनी भागीदारी करनी चाहिए।

भुपानी में वोट बनवाने व डालने के लिए चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

उन्होंने कहा कि जिनकी 18 वर्ष की है उम्र होते ही अपनी वोट बनवा लेनी चाहिए। डॉ एमपी सिंह ने कहा कि युवाओं को मतदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि युवा देश की नींव है।

उन्होंने कहा कि युवा अच्छी परख भी रखते हैं और युवा देश के लिए अच्छा उम्मीदवार चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को निडर होकर मतदान करना चाहिए।

मतदाता चुनाव में एक नायक व निर्णायक की भूमिका में होता है इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने शपथ ली कि हम अवश्य अपनी वोट बनवाएंगे तथा अन्य लोगों को वोट बनवाने के लिए जागरूक करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य संदेश सोलंकी ने बताया कि भौतिकी विज्ञान के प्रवक्ता सुशील कनवा ने भूपानी गांव की विभिन्न गलियों से जागरूकता रैली निकाली।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य तथा सुशील कनवा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और मतदान के महत्व को बताया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक तथा प्राध्यापक प्रदीप कुमार कुसुम अमित नवनीत नीतू रितु तथा अन्य स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago