Categories: Press Release

स्कूली विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन, मिली 51000 की छात्रवृति

शिरडी साई बाबा स्कूल के विद्यार्थियोंं ने CBSE 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। जिसमें स्कूल का परिक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। शिरडी साई बाबा स्कूल नि:शुल्क उत्तम शिक्षा के साथ-साथ नि:शुल्क भोजन, स्टेशनरी, यूनिफार्म देने के लिए जाना जाता है। इस विद्यालय में सभी आधुनिक सुविधाऐं उपलब्ध हैं।

साई धाम ने सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र गुप्ता जी व शिक्षा अधिकारी रीतू चौधरी जी ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकानाऐं दी।

स्कूली विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का किया आयोजन, मिली 51000 की छात्रवृति

सभी विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म वितरित की और साईधाम द्वारा किये जा रहे समाजिक कार्यों की प्रसंशा की।

इस अवसर पर अभय शर्मा जी ने स्कूल की १२वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मोनिका को 51000 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली विद्यार्थी पिंकी को 31000 रूपये और तृतीय स्थान प्राप्त वाले विद्यार्थी अभय को 21000 रूपये का छात्रवृति देकर उन्हें प्रोत्साहित किया और शुभकामनाऐं दी।

संदीप गुलाटी जी ने 10वीं की परीक्षा के 3 टॉपर विद्यार्थियों को 11-11 हजार रूपये की छात्रवृति दी और सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को शुभकामनाऐं दी। बच्चों की सफलता पर साई सेवक ओम प्रकाश गर्ग ने बच्चों को 11000 रूपये की छात्रवृति देकर प्रोत्साहित किया और शुभकमनाऐं दी।

साईधाम अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों की शुभकामनाऐं दी और कहा कि अध्यापकों के दृढ़ संकल्प और मेहनत से ही स्कूल का परिणाम इतना अदभुत रहा।

इस अवसर पर साईधाम वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता जी एवं प्रिंसिपल बीनू शार्मा ने भी सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों की प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी।

इस कार्यक्रम में बीजेपी जिला उपाधक्ष पंकज रामपाल, पार्षद नरेश नंबरदार, नीरा गोयल, मनोहर पुनयानी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सुचारू से चलाने के लिएवाइस प्रिंसिपल बबीता जैन, विकास मल्होत्रा, विकास राय, जय शंकर त्रिपाठी आदि ने अपना विशेष सहयोग दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago