Categories: Press Release

हड्डी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने सुलझाये चोरी के तीन मामले

फरीदाबादः- क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने तीन पेशेवर चोर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी के विरूद्ध जुलाई-अगस्त माह में अलग-अलग थानों में चोरी के तीन मामले दर्ज हुए हैं। आरोपियों का नाम सकुल उर्फ हड्डी, मो. युनूस उर्फ मुन्ना तथा मोनू है। तीनों आरोपी एनआईटी फरीदाबाद के स्थायी निवासी हैं।

आरोपियों के विरूद्ध पहला मामला एस जी एम नगर थाना में 24 जुलाई को दर्ज हुआ है। जिसमें आरोपियों ने एक निर्माणाधीन इमारत से भारी मात्रा में ताँबे के तार की चोरी की थी।

हड्डी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच ने सुलझाये चोरी के तीन मामले

दूसरी घटना 28 जुलाई की है जब तीनों ने फिर से एक दुकान की शटर काट कर ताँबे के तार चुरा लिये और घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

लगभग दो माह पूर्व कोतवाली थानाक्षेत्र में एक मंदिर के गर्भगृह से भंडारे का बर्तन और जेनरेटर के बैटरी की चोरी में भी ये तीनों आरोपी संलिप्त थे। घटना की प्राथमिकी कोतवाली थाना में अंकित है।

पुलिस की ओर से इन तीनों पेशेवर चोरों पर कार्रवाई का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। क्राइम ब्रांच तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। अंततः तीनों आरोपी पुलिस के चक्रव्यूह में आ ही गये और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों आरोपियों से पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 95 हजार रूपये बरामद किये है।

पुलिस ने न्यायालय से तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों ने चोरी में संलिप्तता की बात स्वीकारते हुए बताया कि वे तीनों अपनी शौक पूरा करने के लिए ताँबे के तार चुराते थे और इन्हें बेच कर मौज-मस्ती करते थे।

पुलिस ने रिमांड की अवधि पूरी होने पर तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहाँ से न्यायालय ने तीनों को स्थानीय कारागार भेज देने का आदेश दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 week ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago