Categories: Politics

यूनानी चिकित्सा संस्थान निर्माण को लेकर सीएम मनोहर लाल ने किया आयुष मंत्रालय से आग्रह


नई दिल्ली : यूनानी चिकित्सा पद्धति के लिए देश के पहले शोध संस्थान के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से विस्तृत चर्चा की। सीएम ने मंत्री से आग्रह किया है कि फरीदाबाद के एनआइटी विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो।

शुक्रवार सायं इस बाबत एनआइटी क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से हरियाणा भवन में मुलाकात की। इसके बाद सीएम ने मंत्री सोनोवाल से फोन पर बात की। शनिवार सुबह एनआइटी क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा ने मंत्री सर्बानंद सोनाेवाल से उनके परिवहन भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की।

यूनानी चिकित्सा संस्थान निर्माण को लेकर सीएम मनोहर लाल ने किया आयुष मंत्रालय से आग्रह


शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि आयुष मंत्रालय ने यूनानी चिकित्सा पद्धति पर शोध के लिए यह संस्थान व 120 बिस्तर का अस्पताल बनाना था। इसके लिए हरियाणा सरकार ने पंचायत की आठ एकड़ जमीन भी आयुष विभाग के नाम हस्तांतरित कर दी है। बावजूद इसके अभी तक संस्थान का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

शर्मा ने मांग की कि इस संस्थान का निर्माण शीघ्र शुरू हो। मंत्री सोनोवाल ने विधायक को आश्वस्त किया कि वे इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करेंगे। इस मामले में एक विभाग के अधिकारियों की बैठक भी शीघ्र बुलाएंगे। इसमें विधायक शर्मा को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago