Categories: Featured

जादुई कारनामा : जानिये कैसे पुलिसवाले ने चिप्स के पैकेट से बचाई युवक की जान

जब जिसकी मौत लिखी होती है उसी दिन उसे जाना होता है। कभी – कभी ऐसे चमत्कार भी हो जाते हैं जिनपर यकीन कर पाना काफी कठिन हो जाता है। दुनिया भर से कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती है जो हमें एक सीख दे जाती है। वो सीख होती है सही टाइम पर सही निर्णय लेने की। सही टाइम पर लिया गया निर्णय किसी की जिंदगी बचा भी सकती है। ऐसी ही एक घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क से सामने आई।

कुछ मिनट की देरी व्‍यक्ति की जान ले लेती है, वहीं सही समय पर तत्‍परता से उठाया गया कदम जान बचा लेता है। यह घटना जुलाई महीने की है, बावजूद इसके इसके बारे में बताया जाना जरूरी है, ताकि हम सब इससे एक सीख ले। इस घटना में हीरो एक पुलिस ऑफिसर है जिसने ऐन वक्त पर एक ऐसा कदम उठाया जिसकी वजह से एक शख्स की जिंदगी बच गई।

New York: Police Officer ने चिप्‍स के खाली पैकेट और टेप की मदद से बचाई घायल की जान, देखें Viral Video

पुलिस वाले की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उसके बारे में सोशल मीडिया पर रहे हैं। पुलिस ऑफिसर ने चिप्स के खाली पैकेट से शख्स की जान बचाई। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो चलिए पूरी खबर विस्तार से बताते हैं। न्यूयॉर्क की सड़क पर एक युवक को किसी ने चाकू मार दी। वहां पहुंची पुलिस ने पास खड़े एक शख्स से आलू चिप्स का पैकेट मंगाया। इसके बाद आलू चिप्स के पैकेट को युवक के जख्म पर टेप के जरिए बांध दिया। जिसकी वजह से खून रुक गया।

जिसने भी यह बात सुनी उसने खड़े होकर पुलिस वाले का सम्मान किया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग पुलिस अफसर की समझदारी की तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस ऑफिसर ने पास खड़े एक शख्स को कहा कि जाओ और आलू चिप्स का पैकेट लेकर आओ। उस वीडियो में एक जख्मी युवक भी नजर आ रहा है। चाकू उसके सीने पर लगा है। इसके बाद पुलिस अफसर ने टेप मंगवाई।

अगर थोड़ी देर हो जाती तो उस व्यक्ति की जान जा सकती थी। किसी भी समय वह काल के मुँह में समा सकता था। बाद में पुलिस अधिकारी ने दो लोगों को बुलाया और जख्मी युवक को लेटाने के लिए कहा। फिर पुलिस ऑफिसर ने बहते खून को रोकने के लिए उस चिप्स के पैकेट को ऊपर लगा दिया और ऊपर से टेप बांध दी। देखते ही देखते खून रुक गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago