Categories: Featured

कृष्ण की बांसुरी की तरह गिटार की धुन की ‘फैन’ है ये गाय, धुन सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियोस वायरल होती हैं। इन वीडियोस में कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है। ऐसी ही एक वीडियो सभी का दिल जीत रही है। अगर कोई आपस कहे कि जानवर भी बड़े शौक से म्यूजिक सुनते हैं तो जाहिर सी बात है यकीन करना मुश्किल होगा। मगर हाल में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

भगवान कृष्ण की बांसुरी की गौ माता दीवानी हैं। लेकिन यह गाय गिटार की धुन सुनकर भी मदहोश हो गयी। म्यूजिक सुनना भला किसे पसंद नहीं होता। हम में से ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो काम करते हुए धीमी आवाज में म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। अगर कोई आपस कहे कि जानवर भी बड़े शौक से म्यूजिक सुनते हैं तो जाहिर सी बात है यकीन करना मुश्किल होगा। दरअसल एक वीडियो में लड़की गिटार बजा रही है तो वहीं गाय आराम से लेटकर उसे सुन रही है।

कृष्ण की बांसुरी की तरह गिटार की धुन की 'फैन' है ये गाय, धुन सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। कमैंट्स भी कई लोग कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोग गाय की तारीफ कर रहे हैं। गाय की हरकतों देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो म्यूजिक का भरपूर लुत्फ उठा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की को गिटार बजाते देख गाय उसके पैर में अपना सिर रखकर कहीं खो सी जाती है। ऐसा अक्सर तब देखने को मिलता है जब इंसान अपने पंसद के म्यूजिक को सुनकर रूहानी सुकून महसूस करता है।

वीडियो में लड़की ने जिस तरह से गाय की भावनाओं का सम्मान किया है। वह प्रशंसनीय है। इसी वीडियो को ट्विटर पर @animalIife ने शेयर किया है। शेयर करते हुए लिखा, Turns out cows like music, इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग यही कर रहे हैं कि हमने इंसानों को तो म्यूजिक सुनते हुए देखा था, मगर गाय भी इतने शौक से म्यूजिक का मजा उठाती है, ऐसा पहली बार देखा है।

गौशाला के बाहर एक लड़की अपनी गिटार बजा रही है। वहीं, गाय मुग्ध भाव से गिटार की तान सुन रही है। वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग हैरत में पड़ गए। यह वीडियो गाय के इस अजीब शौक की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago