हर किसी का यह सपना होता है कि उसकी अपनी खुद की हवेली हो जिसमें वह शान से रहे सके। अगर कोई आपसे पूछे कि एक कीमती और शानदार घर कैसा होना चाहिए। तो यकीनन आप कहेंगे कि वो जिसका इंटीरियर और लुक अच्छा हो, जिसमें तमाम सुविधाएं हों। साथ ही साथ जिसमें खूबसूरत खिड़की-दरवाजे हों।
घर जब लिया जाता है या बनवाया जाता है तो उसमें कई सपने होते हैं और ऐसे ही लक्ज़रीयस घर के लिए लोग करोड़ों की कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। अमेरिका के टेक्सास में एक ऐसी हवेली है, जिसे बाहर से देखकर तो कोई भी उसे खरीदना चाहेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर इस घर की तस्वीरें देखने के बाद हर किसी का दिमाग खराब हो रहा है।

इस घर की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। कई लोग इसे लेना चाहते हैं। आपने कॉमेडी शो के बारे में सुना होगा, कॉमेडी सीरियल के बारे में सुना होगा यहां तक कि कॉमेडी फिल्म के बारे में भी सुना होगा। लेकिन क्या कभी आपने कॉमेडी हाउस के बारे में सुना है। अगर नहीं तो यह वही है। करोड़ों रुपये का घर शानदार, लग्जीरियस और सुविधाओं से भरपूर होना चाहिए। लेकिन, टेक्सास के डलास में एक ऐसी आलीशान हवेली है जिसमें ना ही कोई बेडरूम है और ना ही कोई खिड़की।
लोग काफी हसी उड़ा रहे हैं इसकी। आखिर कोई बिना कमरे वाले घरे में कैसे रह सकता है उनका यह मानना है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि ये घर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर लगभग 7.44 करोड़ रुपये में बेची जा रही है। असल में, जो खिड़कियां तस्वीर में नजर आ रही हैं, वो सिर्फ दिखावे के लिए हैं। अब घर की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हो रही है। लोग इसे देखकर पूछ रहे हैं कि आखिर इसमें 7 करोड़ जैसा क्या है?
बाहर से यह काफी खूबसूरत दिखाई देता है लेकिन अंदर से मानो एकदम खोखला है। साल 2000 में बने इस घर के बाहर बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं। पर, वो भी नकली।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…