Categories: Featured

29 साल से ओलंपिक मेडल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, मेडल की कीमत क्या होती है कोई इनसे ही पूछो

पूरी दुनिया की निगाहें इस समय जापान के टोक्यो शहर पर हैं। यहां खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक जो हो रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्‍यो ओलंपिक में कमाल कर दिया है। इस ओलंपिक में भारत के खाते में दो सिल्‍वर 4 ब्रोंज और 1 गोल्ड मेडल सहित कुल 7 मेडल आ गए हैं। इस बार हॉकी में भी भारत ने कमाल किया और पुरुष टीम ने ब्रॉन्‍ज मेडल झोली में डाला।

भारत के खिलाडियों ने कमाल कर दिखाया है। बजरंग पूनिया और नीरज चोपड़ा ने देश का मान बढ़ाया है। बजरंग ने ब्रोंज, वहीं नीरज चोपड़ा ने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला है। पाकिस्‍तान को 7 अगस्त का इंतज़ार थे वो इसलिए क्योंकि उसे पदक जीतने की उम्मीद थी जो टूट गयी।

29 साल से ओलंपिक मेडल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, मेडल की कीमत क्या होती है कोई इनसे ही पूछो

पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने के लिए हरियाणा के छोरे ही काफी हैं। पाकिस्तान ने एक भी पदक नहीं जीता है पिछले 29 सालों में लेकिन हरियाणा के छोरों ने ही पदक की लड़ी लगा दी है। पाकिस्‍तान की नजर उनके स्‍टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी अरशद नदीम पर थी। पाकिस्‍तान को उम्‍मीद थी कि अरशद मेडल लाकर उनके 29 साल के इंतजार को खत्‍म करने में सफल होंगे।

पूरे पाकिस्तान के सपने टूट चुके हैं। उनका दम निकल गया है। पाक 29 सालों से ओलंपिक में कोई मेडल नहीं जीत पाया है। यहां तक कि वो पिछले 29 साल से एक ब्रॉन्‍ज मेडल के लिए भी तरस रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत इस बार ओलंपिक इतिहास में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगा। काफी हद तक ऐसा हुआ भी।

पाकिस्तान का इंतज़ार कितना और लंबा खीचेगा किसी को नहीं पता लेकिन भारत को गोल्ड ज़रूर मिल गया है। अभी तक के इतिहास में पाकिस्‍तान के पास 3 गोल्‍ड, 3 सिल्‍वर और 4 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 10 ओलंपिक मेडल है. इनमें से 3 गोल्‍ड, 3 सिल्‍वर और 2 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 8 मेडल हॉकी में जीते, जबकि एक ब्रॉन्‍ज बॉक्सिंग में और एक ब्रॉन्‍ज रेसलिंग में जीते।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago