Categories: Politics

हुड्डा के तीखे बोले, ओलंपिक में पेपर लीक करने में हरियाणा के सर सजता स्वर्ण पदक का खिताब

जल्द ही विधानसभा सत्र आयोजित हुई तो हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पेपर लीक करने के मामलों को उजागर किया जाएगा। दरअसल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि हरियाणा की गठबंधन सरकार द्वारा परचून की दुकान पर सामान की तरह नौकरियां बिक रही हैं। तभी तो एक के बाद एक पेपर लीक घोटाले सामने आ रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो यह तक भी कह दिया अगर ओलंपिक में पेपर लीक करने की कोई इवेंट होती तो हरियाणा सरकार को पक्का स्वर्ण पदक मिलता। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि पिछले कुछ साल में शायद ही ऐसी कोई भर्ती हुई हो, जिसका पेपर लीक न हुआ हो। बिना उच्च पद पर बैठे व्यक्ति की संलिप्तता के यह संभव नहीं है।

हुड्डा के तीखे बोले, ओलंपिक में पेपर लीक करने में हरियाणा के सर सजता स्वर्ण पदक का खिताब

हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान छह साल में दो दर्जन से ज्यादा पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। एक ही साल में ग्राम सचिव और कांस्टेबल जैसी दो बड़ी भर्तियों का पेपर लीक होना आम बात नहीं है।

बावजूद इसके आज तक सरकार ने किसी बड़े पदाधिकारी की जांच नहीं की करवाई। भर्तियों में धांधलेबाजी के चलते कुछ साल पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पर छापे मारे गए थे। तब पता चला था कि बीजेपी सरकार के दौरान हर भर्ती के रेट फिक्स हैं।

5 लाख से 10 और 20 लाख रुपये में नौकरियों को बेचा जा रहा था। भर्तियों में धांधलेबाजी को लेकर खुद हाईकोर्ट सरकार को कई बार फटकार लगा चुका है। आज प्रदेश का युवा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है। साथ ही उन पर भर्ती घोटालों की मार पड़ रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago