बसपा प्रमुख मायावती ने दलित उत्पीड़न पर हुई कार्रवाई पर, योगी सरकार की तारीख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अपराधियों पर दिन प्रतिदिन शिकंजा कसता जा रहा है। इसकी तारीफ विपक्ष के नेता भी खूब कर रहे हैं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी योगी सरकार की जमकर तारीफ की, तो उसके बाद बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी यूपी के आजमगढ़ में दलित लड़की के साथ हुए उत्पीड़न पर योगी सरकार की जमकर तारीफ की है।

बसपा प्रमुख मायावती ने दलित उत्पीड़न पर हुई कार्रवाई पर, योगी सरकार की तारीख

मायावती ने शनिवार को लगातार ट्वीट कर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही यह देर से हुआ है, लेकिन इसकी कार्रवाई बहुत अच्छी हुई है। उन्होंने अभी हाल ही में आजमगढ़ में दलित बेटी के साथ उत्पीड़न के मामले में कार्यवाही को लेकर कहा कि,देर से आए दुरुस्त आए। उन्होंने कहा कि बहन बेटियों के मामले में कारवाई तुरंत और समय पर होना चाहिए जो काफी बेहतर होगा।

सुश्री मायावती ने कहा कि यूपी में चाहे आजमगढ़ हो या कानपुर हो, या फिर कोई भी अन्य जिला जहां पर भी किसी दलित बहन बेटी के साथ उत्पीड़न होता है, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई नेता या प्रभावशाली व्यक्ति भी यह काम करता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दलित लड़की के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था, इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई का आदेश दिया था। उसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी परवेज, फैजान, नूर आलम, सदर आलम सहित 12 लोगो को गिरफ्तार किया था जिसमें से सात आरोपी फरार है। पुलिस ने कहा है कि उनको भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


Written by – Ankit Kunwar

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago