Categories: Politics

हरियाणा में निकल रहीं भाजपा की तिरंगा यात्राएं किसानों के आंदोलन को दे रहीं मात

हरियाणा में शहीदों की याद में निकल रहीं तिरंगा यात्राएं पिछले आठ महीनों से जारी किसान आंदोलनों पर भारी पड़ रही हैं। एक ओर इन तिरंगा यात्राओं में शामिल ट्रैक्टर जहां किसान संगठनों के आंदोलन में जुटाए ट्रैक्टरों का सीधा जवाब हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं का भारी जोश भाजपा व जजपा गठबंधन की सरकार तथा भाजपा संगठन के लिए ढाल बन रहा है।

राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्राएं पूरी की जाएंगी। लगभग दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में अब तक तिरंगा यात्राएं निकाली जा चुकी हैं, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की खूब भागीदारी रही।

हरियाणा में निकल रहीं भाजपा की तिरंगा यात्राएं किसानों के आंदोलन को दे रहीं मात

बता दें की भाजपा विधायक दल की बैठक में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक शहीदों की याद में तिरंगा यात्राएं निकले जाने की रणनीति तैयार की गई थी, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त को जाट बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र लोहारू से हुई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, कृषि मंत्री जेपी दलाल एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर मांढी के नेतृत्व में 1 अगस्त को निकाली गई पहली तिरंगा यात्रा में ही कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश देखने को मिला।

पंचकूला में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, भिवानी में पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ, पानीपत में विधायक महीपाल ढांडा, अंबाला छावनी में गृह मंत्री अनिल विज, बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा,

महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा एवं बादली में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में शहीदों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्राओं से पूरे प्रदेश में ऐसा माहौल बन गया कि भाजपा संगठन व कार्यकर्ता दोनों ही केसरिया रंग में रंग गए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago