Categories: GovernmentOthers

रेवाड़ी: स्कूल बने स्विमिंग पूल, आखिर कैसे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे देश के नौनिहाल

कुछ सप्ताह पहले हरियाणा वासी बाीरिश न होने पर परेशांन थे, वहीं अब ज़रूरत से ज़्यादा बारिश होने पर लोगों की मुसीबतें बढ़ गयी है। कुछ दिनों पहले हुई मूसलाधार बारिश से सड़के तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। हर तरफ पानी ही पानी नज़र आ रहा है। ऐसा ही एक मामला रेवाड़ी के खंड जाटूसाना से आया है। जहाँ एक सरकारी स्कूल में बरसात का पानी भर जाने के कारण स्कूल स्विमिंग पूल में बदल गया है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी के खंड जाटूखाना के राजकीय उच्च विद्यालय में बरसात का पानी विद्यालय के परिसर में भर जाने के कारण यह स्कूल कम स्विमिंग पूल ज़्यादा नज़र आने लगा। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारे देश के बच्चे कैसे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे।

रेवाड़ी: स्कूल बने स्विमिंग पूल, आखिर कैसे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे देश के नौनिहाल

स्कूल परिसर में बरसात का पानी भरने से 12 दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बहरहाल कोसली से भाजपा विधायक लक्ष्मण ने अधिकारियों के साथ बदहाल स्कूल का जायज़ा लिया और मौके पर ही जल्द से जल्द पानी निकासी के निर्देश दिए हैं।

पंप लगाकर पानी निकालने का किया प्रयास

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि 23 जुलाई को हुई तेज बरसात के कारण स्कूल प्रिंसिपल ऑफिस के साथ साथ पूरे परिसर में बरसात का पानी भर गया। सम्बंधित विभाग द्वारा पंप लगाकर बरसाती पानी को निकलने का प्रयास किया गया। लेकिन 29 तारीख को दुबारा हुई भारी बरसात के कारण पूरा स्कूल पानी से लबालब भर गया।

प्रशासनिक अधिकारियों को किया सूचित

उसी दिन से विद्यार्थियों ने स्कूल आना बंद कर दिया। इसकी वजह से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। स्कूल प्रबंधन ने इस सन्दर्भ में शिक्षा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित कर दिया।

कुछ दिनों की बरसात के बाद हरियाणा का नक्शा ही बदल गया। सभी शहर पानी से लबालब भरे हुए हैं। सड़कें तालाब बन चुकी हैं। इसके साथ ही बरसात ने हरियाणा नगर निगम की पोल खोल दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago