Categories: Featured

अंतरजातीय शादी करने वाले बन सकते हैं लखपति, जानिये कितना पैसा देती है सरकार

हमारे देश में शादी बहुत धूम – धाम से की जाती है। शादी का दिन काफी खास होता है। अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार प्रयासरत हैं। अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्र सरकार एक स्कीम चला रही है। इसके तहत अगर कोई दलित से अंतरजातीय विवाह करता है तो उस नवविवाहित युगल को केंद्र सरकार द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। ये आर्थिक सहायता डॉ. अंबेडकर स्कीम फॉर सोशल इंटीग्रेशन थ्रू इंटरकास्ट मैरिज के तहत दी जाती है।

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि अंतरजातीय शादी करने के सभी खिलाफ होते हैं। लेकिन अब यह सोच बदल रही है। ये स्कीम साल 2013 में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस स्कीम का उद्देश्य समाज से जाति व्यवस्था की बुराई को खत्म करना है। साथ ही इस कुरीति के खिलाफ साहसिक कदम उठाने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करना भी है। हालांकि, दूसरी शादी करने पर इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।

अंतरजातीय शादी करने वाले बन सकते हैं लखपति, जानिये कितना पैसा देती है सरकार

ऐसे बहुत से जोड़े हैं जो इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। सरकार की मदद से आज वह सम्मानजनक ज़िंदगी जी रहे हैं। नवदंपती को योजना का लाभ उठाने के लिए अपने क्षेत्र के सांसद या विधायक की सिफारिश के साथ आवेदन को भरने के बाद डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन को भेजें। नवविवाहित युगल आवेदन को पूरा भरकर राज्य सरकार या जिला प्रशासन को सौंप सकते हैं। जिसके बाद राज्य सरकार या जिला प्रशासन आवेदन को डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन को भेज देते हैं।

देश में आज भी कई लोग रूढ़िवादिता की जंजीरों में जकड़े हुए हैं। इनकी संकीर्ण मानसिकता अंतरजातीय विवाह को इजाजत नहीं देती है। अब धीरे – धीरे सब बदल रहा है। नवदंपती में से कोई एक दलित समुदाय से होना चाहिए। दूसरा दलित समुदाय से बाहर का होना चाहिए। शादी को हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत रजिस्टर होना चाहिए। इस संबंध में नवदंपती को एक हलफनामा देना होता है।

अंतरजातीय शादी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत हैं। इस योजना के तहत फायदा उन्हीं नवदंपती को मिलता है जिन्होंने पहली बार शादी की है। दूसरी शादी करने वालों को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago