Categories: Featured

आपकी 30 पीढ़ी गुजर जाएंगी लेकिन ये पौधा नहीं सूखेगा, इसकी खासियत जानकार खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जो हमें अचंभित करती हैं। हमें उनपर यकीन नहीं होता लेकिन करना पड़ता है। ऐसे ही रेगिस्तानी पौधे वेलविचिया को करीब 3-3 हजार वर्ष जीने की क्षमता सख्त मौसम की वजह से जीन में आए बदलाव से मिली। यह दावा वैज्ञानिकों ने किया है। इनके अनुसार करीब 20 लाख वर्ष पूर्व इस पौधे की कोशिका विभाजन प्रक्रिया के दौरान सूखे वातावरण और लंबे समय तक चले अकाल ने जीन में लगभग अमरता लाने वाले बदलाव किए।

आपने कई पौधों के बारे में सुना होगा। उनके बारे में पढ़ा भी होगा लेकिन यह पौधा सबसे ख़ास है। धरती पर सबसे लंबी उम्र जीने वाले पौधे के रूप में विख्यात वेलविचिया आमतौर पर दक्षिणी अंगोला और उत्तरी नामीबिया में पाया जाता है। यह सूखा व कठोर रेगिस्तानी क्षेत्र है।

आपकी 30 पीढ़ी गुजर जाएंगी लेकिन ये पौधा नहीं सूखेगा, इसकी खासियत जानकार खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

नई खोज के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले वैज्ञानिकों को यह अद्भुत सफलता हाथ लगी है। वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी 3,000 वर्ष से अधिक पुराने वेलविचिया पौधे यहां मौजूद हैं। अध्ययन में शामिल लंदन के क्वीन मैरी विश्वविद्यालय के पादप जीन विज्ञानी एंड्रयू लीच के अनुसार यह पौधा लगातार बढ़ता रहता है, यही इसके जीवन का उसूल है। 1859 में पादप विज्ञानी फ्रेडरिक वेलविच का ध्यान इसके अध्ययन की ओर आकर्षित हुआ था। फ्रेडरिक वेलविच से ही इसे अपना वैश्विक नाम मिला।

कई पीढ़ियां गुजर जाएंगी लेकिन यह पौधा नहीं जाएगा कहीं। जी हाँ, दरअसल इस अध्ययन को करने वाले एंड्रयू लीच और चीन के पादप विज्ञानी ताओ वान के अनुसार करीब 8.6 करोड़ वर्ष पूर्व वेलविचिया की कोशिका विभाजन प्रक्रिया में आई एक गड़बड़ी से इसकी शुरुआत हुई जिसमें इसके जीनोम दोगुने होने लगे। यह पौधा अत्यधिक विकट हालात में रह रहा था जहां जिनोम दोगुना करने का अर्थ ज्यादा अनुवांशिक तत्वों की जरूरत थी।

धरती पर मौजूद प्रत्येक सजीव वस्तु की उम्र की एक सीमा होती है। इसकी उम्र सुनकर सभी हैरान हैं। यह एक अनूठा पौधा है, जिसमें केवल दो ही पत्तियां आती हैं। यही सैकड़ों-हजारों वर्षों तक उसे जीवित रखती हैं। अफ्रकी इसे ट्वीब्लारकानीडूड यानी दो पत्तियां जो कभी नहीं मरती नाम से बुलाते है। वैज्ञानिकों के अनुसार पत्तियां इसके तने का भी काम करती हैं। इनमें ताजा कोशिकाओं का निर्माण होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago