फरीदाबाद में हुआ लाखों की धोखाधड़ी का खुलासा, लोगों को फंसाकर बेचता था यह सामान

फरीदाबाद: पुलिस थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के जुर्म में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया आरोपी का नाम आरोपी का नाम इशाक है जो पलवल जिले के गांव झिमरावट का रहने वाला है।

आरोपी लोगों को असली के नाम पर नकली सोने की ईंट बेचने की धोखाधड़ी करता था जिसे एक व्यक्ति ने अपनी सूझबूझ से गिरफ्तार करवाने में पुलिस की सहायता की।बदरपुर के रहने वाले अनुज के पास कुछ दिनों से फोन आ रहा था कि आरोपी के पास एक सोने की ईट है और पैसों की तंगी के चलते वह इसे सस्ते दामों में बेचना चाहता है।

फरीदाबाद में हुआ लाखों की धोखाधड़ी का खुलासा, लोगों को फंसाकर बेचता था यह सामान

अनुज को पता चला कि यह एक फ्रॉड है और धोखाधड़ी से उससे पैसे उठना चाहता है। अनुज घबराया नहीं और उसने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़वाने की योजना बनाई।

अगली बार जब आरोपी ने उसे फोन किया तो उसने आरोपी को बल्लभगढ़ में आने के लिए कहा अनुज एक खाली बैक को लेकर आरोपी द्वारा बताए गए मेट्रो स्टेशन पर चला गया जहां आरोपी ने उसे नकली सोने की ईंट दिखाई और कहा कि यह असली है।

अनुज को अपनी बातों में फंसाने के लिए आरोपी ने मनगढ़ंत कहानी रची और कहा कि आरोपी का भाई जेसीबी मशीन चलाता है और खुदाई के दौरान उसे है सोने की ईंट मिली थी परंतु पैसों की तंगी के चलते वह इसे सस्ते दामों में बेचना चाहता है।

अनुज ने आरोपी की बातों में न कर वहां पर मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को नकली ईंट के साथ दबोच लिया आरोपी के साथी कुछ दूरी पर ही निगरानी कर रहे थे और जैसे ही आरोपी दबोचा गया वह उसे छोड़कर वहां से फरार हो गए।

अनुज ने वहां पर लोग मौजूद लोगों की सहायता से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और एक लिखित दरखास आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ मे दी। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी के कब्जे से नकली सोने की ईंट बरामद की गई।

पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago