हरियाणा: एक लाख कोरोनिल किट पर खर्च किए करोड़ों रुपए, ठीक होने वालों का नहीं कोई रिकॉर्ड

वैक्सीन आने से पहले महामारी से बचाव के लिए लोग तरह तरह की दवाइयों और घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर रहे थे और अब भी अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए वे इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। पतंजलि की कोरोनिल किट ऐसी ही एक बहुचर्चित दवाई है। आरटीआई का दावा है कि इस किट से ठीक होने वालों का कोई अता पता नहीं है। हरियाणा सरकार के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

आरटीआई में खुलासा हुआ कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान हरियाणा सरकार ने योग गुरु बाबा रामदेव की बहुचर्चित कोरोनिल किट का प्रयोग महामारी से संक्रमित मरीजों को ठीक करने के लिए किया। लेकिन प्रदेश सरकार के पास उपचार में प्रभावी होने का कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

हरियाणा: एक लाख कोरोनिल किट पर खर्च किए करोड़ों रुपए, ठीक होने वालों का नहीं कोई रिकॉर्ड

हालांकि, महामारी को हराने के लिए हरियाणा सरकार ने एक लाख कोरोनिल किट खरीदी थी। महामारी रिलीफ फंड से 2.72 करोड़ रुपए इन किट्स की खरीद पर खर्च किए।

आयुष विभाग निदेशालय में पानीपत के आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने गत 28 मई को आरटीआई दायर की थी। विभाग के जन सूचना अधिकारी एवं अधीक्षक ने तीन अगस्त के अपने पत्र में राष्ट्रीय आयुष मिशन के राज्य प्रभारी डॉ. गुलाम नासिर के हवाले से सूचनाएं दी हैं।

इसमें बताया गया कि महामारी से संक्रमित मरीजों के इलाज में कोरोनिल किट के उपयोगी होने के बारे कोई टेस्ट व जांच रिपोर्ट आयुष विभाग के पास नहीं है। कोरोनिल किट्स के उपयोग से महामारी से ठीक हुए मरीजों की सूची व संख्या का भी कोई रिकॉर्ड नहीं है। सरकार ने महामारी रिलीफ फंड से 2,72,50,000 रुपये में एक लाख किट्स खरीदी थी।

मार्केट में 545 रुपये में प्रति किट पर बिकने वाली कंपनी ने सरकार को 50 फीसदी छूट भी दी। खरीद के लिए गठित विभागीय तकनीकी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोरोनिल किट में गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी और अन्य बूटियां इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व मौजूद हैं जो कि महामारी से संक्रमित मरीजों के लिए उपयोगी हो सकता हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने कहा कि जब सरकार के पास कोरोनिल किट के संक्रमित मरीजों पर प्रभावी होने की कोई रिपोर्ट ही नहीं है तो क्यों मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago